Advertisement

महिला ने KFC से ऑर्डर किया चिकन, खोला बॉक्स तो उड़ गए होश

मील की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. तस्वीर में चिकन का पूरा सिर, आंख और चोंच दिखाई दे रही है.

महिला ने KFC से ऑर्डर किया चिकन, खोला बॉक्स तो उड़ गए होश
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नॉन वेजिटेरियन लोगों को चिकन खाना बेहद पसंद होता है और जब बात क्रिस्पी चिकन की बात हो तो KFC का नाम सामने आता ही है. हालांकि अगर आप नॉन वेजिटेरियन हैं और आपको भी चिकन खाना पसंद है तो ये खबर आपको हैरान कर सकती है. 

दरअसल यूके में गैब्रिएल नाम की एक महिला KFC का चिकन टेकआउट ऑर्डर लेकर जा रही थी. वहीं जब उसने अपने फ्रेश केएफसी हॉट विंग्स (KFC Hot Wings) के बॉक्स को खोलकर देखा तो महिले के होश उड़ गए. बॉक्स के अंदर से गैब्रिएल को चिकन का पूरा सिर बैटर के साथ क्रिस्पी डीप-फ्राइड मिला.

घटना के बाद महिला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से केएफसी मील की ये हैरान कर देने वाली तस्वीर शेयर की. फोटो शेयर करते हुए गैब्रिएल ने लिखा, 'मैंने अपने हॉट विंग्स मील के ऑर्डर में फ्राइड चिकन हेड पाया. इसकी वजह से मैं अपने पूरे मील का आनंद नहीं ले पाई. ऊह' उन्होंने जस्टईस्ट पर अपने रिव्यू में दो स्टार दिए.

इधर मील की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है. तस्वीर में चिकन का पूरा सिर, आंख और चोंच दिखाई दे रही है. फोटो देखने के बाद लोगों में आक्रोश है. 

दूसरी तरफ मामले को लेकर KFC ने  ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी. केएफसी ने कहा, 'इस घटना ने हमें भी हैरान कर दिया है. हम मामले की जांच कर रहे हैं.' केएफसी ने रिपोर्ट के हवाले से कहा, 'हम वास्तव में इस तस्वीर से हैरान हैं. घटना के बारे में जानकारी मिलने के बाद हम गैब्रिएल के संपर्क में हैं. हम देख रहे हैं कि आखिर यह कैसे हुआ.'

Advertisement
Advertisement

Advertisement