Advertisement

Davos 2022: WEF की बैठक में क्या होगा खास, किन मुद्दों पर रहेगा जोर? जानें

Davos की बैठक 22 से 26 मई तक चलेगी. यह बैठक करीब ढाई साल बाद हो रही है.

Davos 2022: WEF की बैठक में क्या होगा खास, किन मुद्दों पर रहेगा जोर? जानें

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम. (फोटो: Reuters)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: दावोस (Davos) में होने वाली वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम (WEF) की यह बैठक बेहद खास होने वाली है. 22 मई से 26 मई तक चलने वाली इस बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने वाली है. दावोस बैठक में जलवायु परिवर्तन, कोविड संकट और यूक्रेन जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद जताई जा रही है.

यह बैठक करीब ढाई बाद हो रही है. कोविड महामारी की वजह से यह बैठक लगातार स्थगित होती रही है. बैठक में कई वैश्विक नेता चर्चा करेंगे. यह कोविड महामारी के बाद पहली फिजिकल बैठक है. 

Russia-Ukraine War: Joe Biden और मार्क जुकरबर्ग समेत 963 लोगों को रूस में नहीं मिलेगी एंट्री 

कौन सी दिग्गज हस्तियां होंगी शामिल?

वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम की बैटख में यू्क्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की, जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज और यूरोपियन यूनियन की प्रेसिडेंट उर्सला वॉन डेर लेयेन भी शामिल होंगे. बैठक में दुनिया के कई दिग्गज देशों के प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. 50 देशों और राज्यों के प्रमुख बैठक में हिस्सा लेने वाले हैं.

भारत से कौन-कौन होगा शामिल?

भारत से तीन केंद्रीय मंत्री बैठक में शामिल होंगे. पीयूष गोयल, मनसुख मंडाविया और हरदीप सिंह पुरी दावोस पहुंचे हैं. कई राज्यों के नेता भी बैठक में शामिल होंगे. कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई और आंध्र प्रदेश के सीएम वाई एस रेड्डी, तेलंगाना के सीएम केसीआर भी शामिल होंगे. महाराष्ट्र के मंत्री आदित्य ठाकरे भी बैठक में शामिल होंगे. 

पड़ोसी देश को सबक सिखाने के मूड में पुतिन, गैस सप्लाई रोककर दिखाई ताकत

क्या है बैठक की थीम?

विश्व इकोनॉमिक फोरम की इस बैठक की थीम 'हिस्ट्री एट ए टर्निंग पॉइंट' है. बैठक में सरकारी योजनाओं पर चर्चा होगी. बैठक में कोविड महामारी पर भी चर्चा होगी. यूक्रेन और दूसरे भौगोलिक संकट पर भी चर्चा होगी.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement