Advertisement

क्या कैंसर से जूझ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin?

व्लादिमीर पुतिन के स्वास्थ्य को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं चल रही हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि पुतिन कैंसर से जूझ रहे हैं.

क्या कैंसर से जूझ रहे हैं रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin?

putin

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की सेहत पर लोग सवाल उठा रहे हैं. पेंटागन और यूक्रेन की कई खुफिया न्यूज रिपोर्ट्स के मुताबिक पुतिन आंत के कैंसर (Bowel Cancer) से जूझ रहे हैं. रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वह ठीक होने के लिए कीमोथेरेपी करा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर भी यह चर्चा है कि पुतिन की सेहत खराब है. रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि उन्हें डॉक्टर स्टेरॉयड भी दे रहे हैं. उनकी बीमारी लगातार बढ़ रही है. अलग-अलग वेबसाइट्स में दावा किया जा रहा है कि व्लादिमीर पुतिन के आक्रामक रवैये की एक वजह बीमारी है. हालांकि डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.

'मोदी जी चाहें तो 2 दिन को लिए रुकवा दें Russian-Ukrainian War'- बॉलीवुड एक्टर के बयान पर मचा बवाल

क्यों चर्चा में है पुतिन का स्वास्थ्य?

डेली स्टार यूके में प्रकाशित एक रिपोर्ट में कहा गया है कि व्लादिमीर पुतिन अब बीमार नजर आ रहे हैं. उन्होंने अपने स्वास्थ्य कारणों की वजह से यूक्रेन पर हमला किया है जिससे वह एक विरासत छोड़कर जा चुके हैं. कुछ ऐसी ही रिपोर्ट द स्कॉट्समैन में भी प्रकाशित हुई है.

रिटायर्ड रॉयल नेवी एडमिरल क्रिस पैरी (Chris Parry) ने कहा कि उनका मानना ​​है कि राष्ट्रपति पुतिन कैंसर से जूझ रहे हैं. उन्होंने यह दावा किया है किया पुतिन अपने मेडिकल कंडीशन की वजह से यूक्रेन पर हमला कर रहे हैं. उनके चेहरे से उनकी बीमारी झलक रही है.

क्यों लगाई जा रही हैं अटकलें?

यूक्रेन पर हमले से पहले व्लादिमीर पुतिन की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी जिसमें पुतिन अपने सैन्य कमांडरों के साथ मीटिंग ले रहे थे. उनमें उनके बैठने का तरीका बेहद अलग था. आमतौर पर पुतिन की बॉडी लैंग्वेज बेहद अलग होती है. उनका रुख तेज-तर्रार वाले नेता का है. ऐसे में अब उनके स्वास्थ्य पर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं.

और भी पढ़ें-
Russia-Ukraine War : प्रधानमंत्री मोदी की आज यूक्रेनी और रूसी राष्ट्रपति से बात
Russia Ukraine War: यूक्रेन के 4 शहरों में रूस ने किया सीजफायर, लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बड़ा कदम

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement