Advertisement

Vladimir Putin 69 की उम्र में फिर बनेंगे बाप ! रूमर्ड गर्लफ्रेंड है प्रेग्नेंट

Putin Girlfriend Pregnant: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक रूप से गर्लफ्रेंड से अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है.

Vladimir Putin 69 की उम्र में फिर बनेंगे बाप ! रूमर्ड गर्लफ्रेंड है प्रेग्नेंट

putin

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूक्रेन पर किए गए हमले के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) की दुनिया भर में आलोचना हो रही है. इस बीच उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक और खबर सामने आई है. खबर है कि पुतिन फिर से पिता बनने वाले हैं. पुतिन को अपने परिवार, पत्नी और बच्चों को लेकर चर्चा करते हुए ज्यादा नहीं देखा गया है, मगर उनकी एक गर्लफ्रेंड को लेकर अक्सर खबरें आती रही हैं. अब कहा जा रहा है कि उनकी यह  रूमर्ड गर्लफ्रेंड अलीना काबेवा (Alina Kabaeva) प्रेग्नेंट हैं. 

सोमवार को सामने आई इस मीडिया रिपोर्ट की मानें तो पुतिन खुद इस खबर पर हैरान हैं. रशियन टेलीग्राम चैनल जनरल एसवीआर के अनुसार इस बारे में जब पुतिन को पता चला तो उनका रिएक्शन भी कुछ ऐसा ही था जैसे इस प्रेग्नेंसी को लेकर कोई योजना ही ना रही हो. बता दें कि 38 वर्षीय अलीना पूर्व ओलंपिक जिमनास्ट हैं. दावा किया जाता रहा है कि पुतिन और उनके पहले से ही दो बेटे हैं. हालांकि इस पर पुतिन ने कभी भी सार्वजनिक रूप से सहमति नहीं जताई है. 

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine News: सैनिकों के साथ सम्मानित हुआ कुत्ता, इसकी वजह से नाकाम हुई थी रूस की कई साजिशें

इसके अलावा पहली शादी से पुतिन की दो बेटियां भी हैं. इस साल अक्टूबर महीने में पुतिन पूरे 70वर्ष के हो जाएंगे. कुछ दिन पहले ये रिपोर्ट भी आई थीं कि पुतिन की कैंसर सर्जरी होने वाली है. 

ये भी पढ़ें- Sri Lanka Crisis: 5 की मौत, 138 घायल, 5 Points में समझें कब, कैसे और क्यों बढ़ गई हिंसा

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement