वर्ल्ड
USA President Joe Biden की जान को खतरा है. एक 19 लड़का उनकी हत्या करना चाहता था और इसके लिए उसने कुछ ऐसा किया कि जिसे देख लोग हैरान रह गए.
डीएनए हिंदी: अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन (Joe Biden) के सरकारी घर यानी व्हाइट हाउस (White House) के पास कुछ ऐसा ही हुआ है जिससे बाइडन की जान खतरे में पड़ गई. व्हाइट हाउस के बैरियर से ट्रक टकरा गया. सुरक्षा एजेंसियों ने ट्रक से टक्कर मारने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया है. इस शख्स की उम्र 19 साल बताई जा रही है. युवक ने शुरुआती पूछताछ में बताया है कि वह जो बाइडन की जान लेना चाहता था. पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है.
इस मामले में एबीसी न्यूज ने कहा कि पुलिस के मुताबिक उस पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और उनके परिवारों को जान से मारने की धमकी देने, अपहरण करने या नुकसान पहुंचाने का आरोप लगा है. पुलिस ने कहा कि चेस्टरफील्ड के ड्राइवर साईं वार्षिथ कंडुला ने ऐसे भड़काऊ बयान दिए जिससे जांचकर्ताओं को संकेत मिला कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को नुकसान पहुंचाना चाह रहा था.
कई कानून प्रवर्तन एजेंसियों को दिए गए बयानों के बाद साईं वार्षित कंडूला के खिलाफ आरोपों में राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति, उनके परिवार के सदस्य को मारने की धमकी देना, अपहरण करना, नुकसान पहुंचाना शामिल है. इस मामले में प्रेस सचिव काराइन जीन-पियरे ने कहा कि जो बाइडेन व्हाइट हाउस में थे, जब ट्रक बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. उन्होंने कर्ज सीमा पर चर्चा करने के लिए हाउस स्पीकर केविन मैककार्थी से मुलाकात की थी.
व्हाइट पर हुए इस हमले को लेकर सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता एंथोनी गुग्लील्मी ने कहा कि रात 10 बजे से कुछ देर पहले, अधिकारियों ने 16 वीं स्ट्रीट पर लाफायेट स्क्वायर के उत्तर की ओर सुरक्षा अवरोधों से वाहन टकराने के बाद एक ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया.
एक रिपोर्ट के मुताबिक यह पता नहीं चला कि उस वक्त बाइडेन या हैरिस व्हाइट हाउस में थे या नहीं. जीन-पियरे ने कहा कि राहत की बात यह है कि उस रात कोई भी घायल नहीं हुआ और एजेंट और कानून प्रवर्तन अधिकारी का आभारी है जिन्होंने इतनी जल्दी प्रतिक्रिया दी है. मामले की जांच के दौरान गुप्त सेवा जांचकर्ताओं द्वारा संदिग्ध से पूछताछ की गई जिसमें यूनाइटेड स्टेट्स पार्क पुलिस, एफबीआई और यूएस कैपिटल पुलिस भी शामिल थी.
ऑस्ट्रेलिया में बोले PM मोदी, 'मंदिरों पर हमले स्वीकार्य नहीं,' अल्बनीज ने दिलाया कार्रवाई का भरोसा
आरोपी साईं वार्षित कंदुला पर खतरनाक हथियार से हमला करने, मोटर वाहन के लापरवाह संचालन और अनधिकार प्रवेश का आरोप लगाया गया था. कंदुला ने वॉशिंगटन के लिए उड़ान भरी और एयरपोर्ट पर ट्रक को रखा था. प्रारंभिक जांच से संकेत मिलता है कि इस युवा ने इस ट्रक को जानबूझकर दुर्घटनाग्रस्त किया. घटना स्थल पर अधिकारियों ने नाजी झंडे को जब्त किया है. अधिकारियों ने कहा कि संदिग्ध ने घटनास्थल पर व्हाइट हाउस के बारे में धमकी भरे बयान दिए लेकिन उसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.