Advertisement

Ukraine में महिला ने धमाकों के बीच शेल्टर होम में दिया बिटिया को जन्म, दुनिया भर से मिल रही दुआएं

जिंदगी हमेशा जंग से बड़ी होती है एक बार फिर यह बात साबित हो गई है. यूक्रेन में बमबारी और हवाई सायरन के बीच एक महिला ने बेसमेंट में बेटी को जन्म दिया.

Latest News
Ukraine में महिला ने धमाकों के बीच शेल्टर होम में दिया बिटिया को जन्म, दुनिया भर से मिल रही दुआएं
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूक्रेन में संघर्ष और धमाकों के बीच एक घर में उम्मीद ने जन्म लिया है. एक यूक्रेनी परिवार के घर बच्ची की किलकारी गूंजी है. रूसी हमले से बचने के लिए गर्भवती महिला ने कीव शहर के मेट्रो स्टेशन के बेसमेंट में बने शेल्टर में बच्ची को जन्म दिया है. इस बच्ची की तस्वीर ट्विटर पर लोग शेयर कर जिंदगी और उम्मीद पर भरोसा रखने के लिए कह रहे हैं. 

बेसमेंट में हुई महिला की डिलीवरी
'डेली मेल' की खबर के अनुसार, यूक्रेन के लोग जान बचाने के लिए बेसमेंट में बने शेल्टर में शरण ले रहे हैं. ऐसे ही एक शेल्टर में एक प्रेग्नेंट महिला भी मौजूद थी. महिला ने शुक्रवार रात 8:30 बजे के आसपास बच्ची को जन्म दिया. महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हुआ था और बाहर धमाकों की आवाज गूंज रही थी. वहां मौजूद लोगों ने महिला की सुरक्षित डिलीवरी कराई है.

पढ़ें: Solidarity of Ukraine People: खून देने के लिए कतारों में लगे लोग, दान कर रहे जमापूंजी

दुनिया भर से बच्ची को मिल रही दुआ
बता दें कि इस खबर को सोशल मीडिया पर लोग शेयर कर रहे हैं. बच्ची और उसके परिवार को बधाई दे रहे हैं. कई लोगों ने बच्ची की तस्वीर के साथ जल्द से जल्द यूक्रेन में स्थिति संभल जाने की दुआ की है. युक्रेन में संघर्ष का आज तीसरा दिन है. फ्रांस और अमेरिका ने मदद का आश्वासन दिया है. यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलंस्की ने शुक्रवार को बहुत भावुक संदेश जारी किया था. 

बेसमेंट और शेल्टर होम में रह रहे हैं लोग
बता दें कि रूसी सेना के हमले और आक्रमण जारी हैं. ऐसे हालात में लोग छिपने के लिए सुरक्षित जगहों की तलाश में हैं. बेसमेंट और मेट्रो स्टेशनों पर शेल्टर होम में लोग रह रहे हैं. 

पढ़ें: Russia-Ukraine War: यूक्रेन की मदद के लिए अमेरिका ने बढ़ाया हाथ, देगा 350 मिलियन डॉलर

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement