Advertisement

अगर मैं मर गई तो.... बच्ची की पीठ पर लिखा Message, पढ़कर आप भी सिसक उठेंगे

आप देख सकते हैं कि बच्ची की पीठ पर मोबाइल नंबर लिखे हैं. यह कितनी छोटी बच्ची है अगर कहीं इसके परिवार के साथ कोई हादसा हो गया तो मुश्किल में पड़ जाएगी.

अगर मैं मर गई तो.... बच्ची की पीठ पर लिखा Message, पढ़कर आप भी सिसक उठेंगे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूक्रेन में हर तरफ डर का माहौल है. लोग समझ चुके हैं कि किसी भी पल कुछ भी हो सकता है. जाने कौनसी घड़ी उनके लिए मौत लेकर आए. अपने जाने के बाद बच्चों की सुरक्षा या उनकी मदद के लिए लोगों उनके शरीर पर फैमिली डिटेल्ट लिख रहे हैं. ये तस्वीरें उनके खौफ और फिक्र को दिखाती हैं. सोशल मीडिया पर इस तरह की तमाम तस्वीरें छाई हुई हैं.

इन बच्चों की तस्वीरें कई पत्रकारों ने शेयर की हैं जो वहां बन चुके एक अलग माहौल को दिखा रही हैं. Anastasiia Lapatina ने तस्वीर शेयर कर लिखा, यूक्रेन की माएं अपने बच्चों के शरीर पर परिवार की कॉन्टैक्ट डिटेल्स लिख रही हैं. ताकि अगर उन्हें कुछ हो जाए तो कम से कम उनके बच्चों को मदद मिल सके. 

इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि बच्ची की पीठ पर मोबाइल नंबर लिखे हैं. यह कितनी छोटी बच्ची है अगर कहीं इसके परिवार के साथ कोई हादसा हो गया तो यह किसी को बता भी नहीं पाएगी. बस यही खयाल सबको सोचने पर मजबूर कर रहा है. यह तस्वीर बच्ची की मां ने सोशल मीडिया पर शेयर की थी. यह पोस्ट स्थानीय भाषा में लिखी गई है. इसका गूगल ट्रांसलेशन करने पर पता चलता है कि मां ने लिखा, अगर कुछ होता है तो कोई भी इसे एक सर्वाइवर समझ कर इसकी मदद करेगा.

 

ये भी पढ़ें:

1- New York : अमेरिका में पहली बार Times Square पर पढ़ी गई नमाज़, दुनिया भर में बहस छिड़ी

2- हमारे लिए जिन देशों का नहीं रहा दोस्ताना व्यवहार उन्हें Russia में नहीं मिलेगी एंट्री: Vladimir Putin

 

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement