Advertisement

Ukraine Russia War: रूस ने खारकीव में उड़ाई गैस पाइपलाइन, सांसों पर भी मंडराया खतरा!

रूस और यूक्रेन के बीच जंग का आज तीसरा दिन है. कीव को रूस ने पूरी तरह से घेर लिया है और बमबारी कर रहा है.

Ukraine Russia War: रूस ने खारकीव में उड़ाई गैस पाइपलाइन, सांसों पर भी मंडराया खतरा!

Ukraine Russia Conflict.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस (Russia) की सेनाएं यूक्रेन (Ukraine) पर कहर बनकर टूट रही हैं. यूक्रेन के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि रूस की सेना ने देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव (Kharkiv) में एक गैस पाइपलाइन बम धमाके से उड़ा दी. स्टेट सर्विस ऑफ स्पेशल कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन प्रोटेक्शन ने आगाह किया कि इस विस्फोट से पर्यावरणीय आपदा आ सकती है.

स्टेट सर्विस ऑफ स्पेशल कम्युनिकेशन एंड इंफॉर्मेशन प्रोटेक्शन ने नागरिकों से कहा है कि वे अपनी खिड़कियों को गीले कपड़ों से ढक दें और ज्यादा से ज्यादा लिक्विड फूड और पानी पीएं. यह विस्फोट मशरूम के बादल की तरह लग रहा था. ब्लास्ट की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो सकती है और मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

सरकार ने आगाह किया है कि लोग ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं. गैस पाइपलाइन ब्लास्ट होने की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ भी बढ़ सकती है. रूस के भीषण हमले ने यूक्रेन में नए पर्यावरण संकट को पैदा कर दिया है.

Russia-Ukraine War Live Update: यूक्रेन संकट पर फ्रांस की बैठक, जो बाइडेन ने विश्व युद्ध को बताया विकल्प

कीव पर कब्जा नहीं कर पाया है रूस

यूक्रेन की चीफ इंजीनियर इरिना वेनेदिकतोवा ने कहा कि रूसी सेना खारकीव पर कब्जा नहीं कर पाई है और वहां भीषण लड़ाई चल रही है. करीब 15 लाख लोगों की आबादी वाला यह शहर रूसी सीमा से 40 किलोमीटर की दूरी पर है.

Russia-Ukraine Crisis: क्या है व्लादिमीर पुतिन का अखंड रूस प्लान?

फ्रांस-अमेरिका यूक्रेन अटैक पर चिंतित

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रों ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बैठक बुलाई है. बैठक में फ्रांस के शीर्ष अधिकारी और मंत्री शामिल होंगे. फ्रांस की राजधानी पेरिस में रक्षा परिषद की ये बैठक होगी. वहीं अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा है कि रूस के खिलाफ आर्थिक प्रतिबंधों को लगाने के अलावा केवल तीसरा विश्व युद्ध ही विकल्प होगा.

यह भी पढ़ें-
DNA एक्सप्लेनर : कौन से देश हैं NATO में? क्या है यह संस्था?
DNA एक्सप्लेनर: क्यों पश्चिमी देश Ukraine के भविष्य पर चिंतित हैं, क्या चाहता है Russia?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement