Advertisement

Ukraine-Russia War: यूक्रेन का दावा- एक ही कब्र से मिले 7 शव, घुटनों और सिर में मारी गई थी गोलियां

यूक्रेन ने कहा कि एक सामूहिक कब्र से 7 नागरिकों के शव निकाले गए. दो शवों में हाथ पीछे बंधे हुए थे और घुटनों और सिर पर गोलियां मारी गई थी.

Ukraine-Russia War: यूक्रेन का दावा- एक ही कब्र से मिले 7 शव, घुटनों और सिर में मारी गई थी गोलियां

रूस और यूक्रेन के बीच लंबे समय से जारी है युद्ध

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस और यूक्रेन (Ukraine-Russia War) के बीच चल रहा युद्ध अभी थम नहीं रहा है. यूक्रेन पुलिस ने रूसी हमले के दौरान  में 12,000 से अधिक नागरिकों की हत्याओं की आपराधिक जांच शुरू की है. वहीं कीव क्षेत्र में बुचा के पास अधिकारियों ने सोमवार को कई पीड़ितों के शव मिलने की सूचना दी जिनके हाथ पीठ के पीछे बंधे थे.

कीव क्षेत्रीय पुलिस के प्रमुख एंड्री नेबीतोव ने कहा कि घुटनों पर गोलियों से पता लगता है कि उन लोगों को प्रताड़ित किया गया था. उन्होंने कहा कि पीठ के पीछे टेप से बंधे हाथ बताते हैं कि लोगों को लंबे समय तक बंधक बनाकर रखा गया था और शत्रुओं ने उनसे जानकारी हासिल करने की कोशिश की थी. अधिकारियों के अनुसार मार्च के अंत में क्षेत्र से रूसी सैनिकों की वापसी के बाद से 1,316 लोगों के शव अब तक मिले हैं.

ये भी पढ़ें- Rahul Gandhi के मुद्दे पर केंद्र पर भड़के अशोक गहलोत, कहा- 'इस सरकार ने मचा रखा है आतंक'

घुटनों और सिर में मारी गई थी गोलियां
पत्रकारों ने सोमवार को जंगल में एक सामूहिक कब्र देखी. सामूहिक कब्र से सात नागरिकों के शव निकाले गए. दो शवों में हाथ पीछे बंधे हुए थे और घुटनों और सिर पर गोलियां मारी गई थीं. 

ये भी पढ़ें- National Herald Case: यंग इंडिया कंपनी कैसे बनी, कहां से आया पैसा? ED ने राहुल गांधी से पूछे ये 10 अहम सवाल

यूक्रेन में अब तक 12,000 लोगों की मौत
पुलिस प्रमुख इगोर क्लिमेंको ने सोमवार को इंटरफैक्स-यूक्रेन समाचार एजेंसी से कहा कि यूक्रेन के 12,000 से अधिक लोगों की मौत की आपराधिक जांच में सामूहिक कब्रों में पाए गए शव भी शामिल हैं. उन्होंने कहा कि टैंकों और बख्तरबंद वाहनों की गोलाबारी के कारण बड़े पैमाने पर लोगों की मौत हुई. हालांकि उन्होंने यह नहीं बताया कि 12,000 लोगों में से कितने आम नागरिक और कितने सैनिक थे.

(भाषा इनपुट के साथ)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement