Advertisement

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसी भारतीय बहू, पति है दिल्ली में, सरकार से लगाई मदद की गुहार

पौलेंड के रिफ्यूजी कैंप से सामने आई है गर्भवती यूक्रेनी महिला की यह भावुक कर देने वाली कहानी. शिवांगी ठाकुर की रिपोर्ट

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में फंसी भारतीय बहू, पति है दिल्ली में, सरकार से लगाई मदद की गुहार

Ukraine women

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूक्रेन और रूस के बीच जंग जारी है. आज इस जंग का 17वां दिन है, मगर इसके रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं. इस बीच कई दर्दनाक तस्वीरें और घटनाएं भी सामने आ चुकी हैं. कहीं परिवार बिछड़ रहे हैं तो कहीं जिंदगी बचा पाना तक मुश्किल हो रहा है. हर रोज ऐसी कोई ना कोई खबर सामने आ ही जाती है, जिससे दिल दहल उठे. एक गर्भवती यूक्रेनी महिला की कहानी भी कुछ ऐसी ही है.

यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध में यूक्रेन छोड़ दूसरी जगह पनाह लेने का सिलसिला लगातार जारी है. यूक्रेन से सटे देशों में यूक्रेनी नागरिक रिफ्यूजी कैंप में लगातार आ रहे हैं. पोलैंड के वॉरसॉ में एक ऐसे ही रिफ्यूजी कैंप में रह रही है एक गर्भवती यूक्रेनी महिला.

बातचीत के दौरान साशा नाम की इस महिला ने बताया कि उसका पति भारतीय है और दिल्ली में है. पिछले साल ही इनकी शादी हुई थी. तीन महीने पहले वह दिल्ली से यूक्रेन अपने घर आ गई थी.

अब गर्भवती महिला ने यह अपील  की है कि भारत सरकार उसकी मदद करे. वह अपने पति के पास दिल्ली जाना चाहती है. फिलहाल उसे ऐसी कोई मदद नहीं मिल पा रही है.

यह भी पढ़ें- त्रासदी के मुहाने पर खड़ा Ukraine, बमबारी में दम तोड़ रहे लोग, कब थमेगी जंग?

रिफ्यूजी कैंप की बात करें तो बेशक लोग यहां काफी परेशान हैं, लेकिन दिल खोलकर एक-दूसरे की मदद करने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं. कोई यहां खाना उपलब्घ करा रहा है तो कोई दवाइयां.

ये भी पढ़ें-  Japan: 'स्कूल में चोटी बनाकर नहीं आ सकती छात्राएं', हैरान करने वाली है वजह

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement