Advertisement

Ukraine ने लोगों से Russian Army के खिलाफ Guerrilla War करने को कहा

ओलेक्सी एरेस्तोविच ने पुरुषों से पेड़ों को काटकर गिराने और रूसी सैनिकों की टुकड़ियों को पीछे से निशाना बनाने का आग्रह किया.

Ukraine ने लोगों से Russian Army के खिलाफ Guerrilla War करने को कहा

Image Credit- Twitter/ANI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस की सेना दक्षिणी यूक्रेन में रणनीतिक बिंदुओं पर आगे बढ़ रही है, ऐसे में यूक्रेन के अधिकारियों ने गुरुवार को हमवतन लोगों से रूसी सेना के खिलाफ गुरिल्ला युद्ध शुरू करने का आह्वान किया.

ऑनलाइन पोस्ट किए गए एक वीडियो संदेश में यूक्रेनी राष्ट्रपति के सहयोगी ओलेक्सी एरेस्तोविच ने पुरुषों से पेड़ों को काटकर गिराने और रूसी सैनिकों की टुकड़ियों को पीछे से निशाना बनाने का आग्रह किया.

पढ़ें- पुतिन की मैक्रों से दो टूक, 'रूस कोई समझौता नहीं करने जा रहा'

एरेस्तोविच ने कहा, "हम लोगों से आग्रह करते हैं कि वे कब्जे वाले क्षेत्रों में दुश्मन को पूरी तरह से लोकप्रिय प्रतिरोध देना शुरू कर दें." उन्होंने कहा, "रूसी सेना का कमजोर पक्ष पीछे की टुकड़ियां है - अगर हम उन्हें अभी जलाते हैं और पीछे की टुकड़ियों को रोकते हैं, तो युद्ध कुछ ही दिनों में बंद हो जाएगा."

पढ़ें- जली इमारतें, घरों में सिसकियां, आंखों में डर, रुला देंगी खारकीव की ये तस्वीरें

एरेस्तोविच ने कहा कि इस तरह की रणनीति पहले से ही पूर्वोत्तर यूक्रेन में कोनोटोप और आज़ोव सागर के पास मेलिटोपोल में इस्तेमाल की जा रही है जहां रूसी सैनिकों ने कब्जा कर लिया था.

पढ़ें- Ukraine से लौटे छात्रों को सरकार का निर्देश, तुरंत करवा लें यह काम

उन्होंने लोगों से शहरों में अवरोधक बनाने, यूक्रेन के झंडों के साथ रैलियां करने और ऑनलाइन नेटवर्किंग समूह बनाने का आह्वान किया. एरेस्तोविच ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी कब्जे वाले यूक्रेन में गुरिल्ला कार्रवाई को याद करते हुए कहा, "पूर्ण प्रतिरोध ... यह हमारा यूक्रेनी ट्रंप कार्ड है और यही हम दुनिया में सबसे अच्छा कर सकते हैं."

पढ़ें- Sumy Russia Border पर खड़े हैं भारतीय अधिकारी, यूक्रेन की सरकार नहीं दे रही क्लियरेंस

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement