Advertisement

Pakistan की महिला यूनिवर्सिटी का तुगलकी फरमान, लड़कियों के फोन चलाने पर लगाई पाबंदी

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा से एक अजीबो-गरीब खबर सामने आई है जहां लड़कियों के फोन यूज करने पर पाबंदी लगा दी गई है.

Latest News
Pakistan की महिला यूनिवर्सिटी का तुगलकी फरमान, लड़कियों के फोन चलाने पर लगाई पाबंदी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम में स्थित एक महिला विश्वविद्यालय ने परिसर में छात्राओं द्वारा स्मार्टफोन उपयोग किये जाने पर रोक लगा दी है. ऐसे में अब छात्राएं विश्वविद्यालय में फोन का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी. इसे एक तुगलकी फरमान के तौर पर देखा जा रहा है.

दरअसल, उत्तर पश्चिमी पाकिस्तान के स्वाबी विश्वविद्यालय अशांत खैबर पख्तूनख्वा में स्थित हैं, जहां तालिबानी आतंकी सक्रिय हैं और वे लड़कियों के शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाते हैं.  इस मामले में पाकिस्तान के टीवी चैनल समा टीवी की खबर के मुताबिक, विश्वविद्यालय ने एक अधिसूचना जारी कर कहा, ''20 अप्रैल 2022 से महिला विश्वविद्यालय स्वाबी के परिसर में स्मार्टफोन/ टच स्क्रीन मोबाइल और टैबलेट के उपयोग की अनुमति नहीं रहेगी.''

Jahangirpuri Violence: जहांगीरपुरी में चलेगा बुलडोजर या जारी रहेगी रोक? सुप्रीम कोर्ट में आज होगी सुनवाई

इस अधिसूचना में कहा गया, ''यह देखा गया है कि छात्र विश्वविद्यालय के समय के दौरान व्यापक तौर पर सोशल मीडिया ऐप का उपयोग करते हैं जो उनकी शिक्षा, व्यवहार और प्रदर्शन को प्रभावित करते हैं। इसलिए, यह निर्देश दिया जाता है कि छात्र विश्वविद्यालय के समय के दौरान मोबाइल फोन का उपयोग नहीं करें.''

PM Modi आज रचने वाले हैं एक और इतिहास, ऐसा करने वाले होंगे देश के पहले प्रधानमंत्री

इस अधिसूचना के मुताबिक नियम का उल्लंघन करने पर विश्वविद्यालय सख्त कार्रवाई करेगा और 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. 

भारत आने पर सबसे पहले गुजरात क्यों जा रहे हैं ब्रिटिश पीएम Boris Johnson? यह है बड़ी वजह

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement