Advertisement

Texas Shooting: फायरिंग में 22 मौतों के दूसरे दिन स्कूल के बाहर राइफल के साथ छात्र गिरफ्तार

Texas Shooting: टेक्सास फायरिंग में 19 छात्रों समेत 22 लोगों की अब तक मौत हो चुकी है. पुलिस ने एक और संदिग्ध को राइफल के साथ गिरफ्तार किया है. 

Texas Shooting: फायरिंग में 22 मौतों के दूसरे दिन स्कूल के बाहर राइफल के साथ छात्र गिरफ्तार
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः अमेरिका के टेक्सास (Texas) में स्कूल में हुई फायरिंग के सदमे से अभी लोग बाहर भी नहीं निकले कि इसी स्कूल के बाहर एक और छात्र राइफल के साथ पकड़ा गया है. इस हादसे में अब तक 19 छात्र और 3 शिक्षकों की मौत हो गई है. इस घटना के बाद टेक्सास के गवर्नर का कहना है कि स्कूल में 19 बच्चों और दो शिक्षकों की हत्या करने वाले बंदूकधारी ने हमले से कुछ मिनट पहले सोशल मीडिया पर चेतावनी दी थी कि वह एक स्कूल में गोलीबारी करने जा रहा है. गवर्नर ग्रेग एबॉट का कहना है कि शूटर की उम्र 18 वर्ष है और उसने हमले के लिए एआर-15 हथियार का इस्तेमाल किया.

टेक्सास के गर्वनर Greg Abbott ने बताया कि आरोपी शूटर ने हमला करने के बाद खुद को भी गोली मार ली. घटना दोपहर के वक्त की बताई जा रही थी जब एक 18 वर्षीय शूटर अचानक से स्कूल कैंपस में घुस आया. जैसे ही पुलिस को शूटर के बारे में पता चला, तुरंत फोर्स मौके पर भेज दी गई, वहीं बच्चों के माता-पिता से कैंपस में ना जाने की अपील हुई.

ये भी पढ़ेंः Pakistan: इमरान का काफिला पंजाब पहुंचा, कोर्ट ने सरकार से रैली को अनुमति देने को कहा

हमले से पहले शेयर किया था पोस्ट  
गोलीबारी से करीब 30 मिनट पहले उसने सोशल मीडिया पर तीन पोस्ट किए. गवर्नर के अनुसार, रामोस ने पोस्ट किया कि वह अपनी दादी को गोली मारने जा रहा है, फिर उसने महिला को गोली मारने की बात बताई, और अंत में वह एक स्कूल में गोलीबारी करने जा रहा है. एबॉट का कहना है कि रामोस का पहले से कोई आपराधिक इतिहास नहीं था. न ही वह मानसिक तौर पर बीमार था.  

ये भी पढ़ेंः Texas Shooting: पहले दादी पर चलाई गोली फिर ले ली बच्चों समेत 21 की जान, पुलिस ने किया खुलासा

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement