Advertisement

अब Taliban ने जारी किया यह नया फरमान, क्या महिलाओं को घर में कैद रखने की है तैयारी ?

अफगानिस्तान में कब्जा करने के बाद से तालिबान हर दिन वहां की महिलाओं के लिए नए-नए फरमान जारी करता रहता है.

अब Taliban ने जारी किया यह नया फरमान, क्या महिलाओं को घर में कैद रखने की है तैयारी ?

तालिबान का नया फरमान

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: अफगानिस्तान पर बीते नौ महीनों से तालिबान का कब्जा है. इस बीच तालिबान के नए-नए फरमान जारी हो रहे हैं. ऐसा ही एक नया फरमान अब तालिबान ने अफगानिस्तान एयरलाइंस के लिए जारी किया है. इसमें कहा गया है कि महिलाएं घरेलू या अंतर्राष्ट्रीय फ्लाइट्स में बिना किसी पुरुष अभिभावक के यात्रा नहीं कर सकती हैं. यह फरमान तब जारी किया गया जब एक दर्जन के करीब महिलाएं काबुल के अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे देशों के लिए यात्रा करने आई थीं. 

उन्हें बिना किसी पुरुष के यात्रा करते देख यह फरमान जारी किया गया. महिलाओं से कहा गया कि वे एक पुरुष अभिभावक के बगैर यात्रा नहीं कर सकतीं हैं.एक अधिकारी ने बताया कि कुछ महिलाओं के पास दोहरी नागरिकता थी और वे अन्य देशों से अपने घर लौट रही थीं. उनमें से कुछ कनाडा (Canada) से थीं. तालिबान (Taliban) ने महीनों पहले एक आदेश जारी कर 72 किमी से अधिक की यात्रा के लिए महिलाओं को अपने साथ एक पुरुष अभिभावक रखना अनिवार्य कर दिया था.

ये भी पढ़ें-  अपनी मिलिट्री यूनिट का नाम पानीपत क्यों रख रहा है Taliban?

इस आदेश के मुताबिक वे महिलाएं जिन्होंने पहले ही टिकट बुक की हुई है, उन्हें सोमवार तक यात्रा करने का समय दिया गया था. इस बीच शनिवार को अकेले काबुल एय़रपोर्ट पहुंची महिलाओं को भी वापस लौटा दिया गया. तालिबान प्रशासन के प्रवक्ताओं ने इससे पहले कहा था कि विदेश में पढ़ाई के लिए जाने वाली महिलाओं को पुरुष अभिभावक के साथ ही होना चाहिए. तालिबान का यहां तक कहना है कि सन् 1996 से लेकर 2001 तक उन्होंने कई नियमों में बदलाव किया है. उनका कहना है कि वे इस्लाम के नियमों के अनुसार महिलाओं को उनके अधिकार दे रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- Taliban ने सुनाया एक और तुगलकी फरमान! काबुल के पार्कों में महिलाओं की एंट्री के लिए बनाया यह नियम

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement