Advertisement

Axiom-4 Mission Launch Updates: क्यों ISS के लिए Shubhanshu Shukla की उड़ान टली, ISRO ने बताया यह कारण

Axiom-4 Mission Launch Updates: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला उस अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा हैं, जो एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी Space X के फॉल्कन-9 रॉकेट से इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर जाएगा. यह मिशन तीसरी बार स्थगित हुआ है.

Latest News
Axiom-4 Mission Launch Updates: क्यों ISS के लिए Shubhanshu Shukla की उड़ान टली, ISRO ने बताया यह कारण
Add DNA as a Preferred Source

Axiom-4 Mission Launch Updates: भारतीय वायुसेना (Indian Air Force) के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu Shukla) का स्पेस मिशन तीसरी बार स्थगित हो गया है. भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु उस ऐतिहासिक मिशन का हिस्सा हैं, जो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (International Space Station) की यात्रा करेगा. Axiom-4 Mission में शुभांशु और तीन अन्य क्रू मेंबर्स को 10 जून को ISS के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन खराब मौसम के चलते यह मिशन एक बार फिर स्थगित हो गया है. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बताया है कि अब इसके 11 जून (बुधवार) की सुबह 8 बजे (भारतीय समयानुसार शाम 5.30 बजे) उड़ान भरने की संभावना है. फ्लोरिडा के कैनेडी स्पेस सेंटर (Kennedy Space Centre) से स्पेस एक्स फॉल्कन-9 रॉकेट (SpaceX Falcon 9 Rocket) से उड़ान भरने वाले इस मिशन को अमेरिकी कंपनी एक्सिओम स्पेस (Axiom Space) रवाना कर रही है, जिसका मकसद ISS पर खाने से जुड़े कुछ प्रयोग करना है. 

क्यों ऐतिहासिक है भारत के लिए यह मिशन?
भारत के लिए एक्सिओम-4 मिशन बेहद ऐतिहासिक माना जा रहा है. दरअसल इस उड़ान के सफल होने के साथ ही शुभांशु शुक्ला ISS पर जाने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे. साथ ही वे दूसरे ऐसे भारतीय बन जाएंगे, जो अंतरिक्ष में सफर करेगा. उनसे पहले भारतीय वायुसेना के ही अफसर कैप्टन राकेश शर्मा (Captain Rakesh Sharma) ने 3 अप्रैल 1984 को इतिहास रचा था, जब उन्होंने रूस (तत्कालीन सोवियत संघ) के सोयुज टी-11 (Soyuz T-11) अतंरिक्ष यान से आसमान में उड़ान भरी थी. राकेश शर्मा रूसी अंतरिक्ष स्टेशनववSalyut 7 तक गए इस मिशन में भारत-सोवियत संघ की आपसी दोस्ती के तहत हिस्सा बने थे. इसके बाद भारतीय मूल की दो महिलाओं कल्पना चावला (Kalpana Chawla) और सुनीता विलियम्स (Sunita Williams) ने अंतरिक्ष का सफर किया है, लेकिन ये दोनों अमेरिका का प्रतिनिधित्व कर रही थीं. भारत के लिहाज से ये मिशन इसलिए भी अहम है, क्योंकि ISRO खुद जल्द ही इंसान को अंतरिक्ष में भेजने के मिशन की तैयारी में जुटा हुआ है.

क्यों टल गई मिशन की उड़ान?
शुभांशु शुक्ला और उनके साथियों की अंतरिक्ष उड़ान 10 जून की सुबह क्यों स्थगित कर दी गई, इसका कारण ISRO चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने बताया है. उन्होंने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट में लिखा,'मौसम के हालात के कारण Axiom-4 मिशन की लॉन्चिंग भारतीय गगनयात्री को इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर भेजने के लिए 10 जून की जगह 11 जून को स्थगित दी गई है. लॉन्चिंग का अगला समय 11 जून को शाम 5:30 बजे है.' इस मिशन की लॉन्च पॉर्टनर एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी स्पेस एक्स (SpaceX) है. स्पेसएक्स ने भी एक पोस्ट में कहा,'अब अंतरिक्ष स्टेशन के लिए एक्सिओम स्पेस के एक्स-4 मिशन के लिए फाल्कन 9 को बुधवार (11 जून) से पहले लॉन्च करने का टारगेट नहीं रखा गया है, क्योंकि एसेंट कॉरिडोर में तेज हवाएं चल रही हैं.' 

12 जून की बैकअप विंडो भी रखी गई है तैयार 
यदि किसी कारण से बुधवार को भी मिशन लॉन्च नहीं हो सका तो बैकअप तैयारी भी रखी गई है. स्पेसएक्स ने इसके लिए 12 जून (गुरुवार) को अमेरिकी समयानुसार सुबह 7.37 बजे की एक बैकअप विंडो तय कर ली है. इससे पहले भी यह मिशन तीन बार टल चुका है. असल में यह मिशन 29 मई को लॉन्च होना था, लेकिन फिर इसे 8 जून को रिशेड्यूल किया गया और फिर तारीख बदलकर 10 जून कर दी गई थी. अब इसे 11 जून को लॉन्च करने का टारगेट है.

बेहद उत्साहित है शुभांशु शुक्ला का परिवार
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला उत्तर प्रदेश के लखनऊ के रहने वाले हैं. उनका परिवार इस उपलब्धि को लेकर बेहद उत्साहित है. IANS से बातचीत में उनकी मां ने कहा,'हमारे लिए यह निश्चित तौर पर गर्व की बात है कि हमारा बेटा कुछ ऐसा कर रहा है, जो गौरवपूर्ण है. शुक्ला के साथ इस मिशन में अमेरिका के कमांडर पैगी व्हिटसन साथी पायलट के तौर पर उड़ान भरेंगे, जबकि उनके साथ अन्य क्रू मेंबर्स में मिशन स्पेसलिस्ट्स एस. उजानस्की-विस्नियोवस्की (पोलैंड) और तिबोर कापू (हंगरी) शामिल हैं. इस मिशन पर कैप्टन शुक्ला फूड और न्यूट्रिशन से जुड़े कुछ एक्सक्लूसिव प्रयोग भी करेंगे, जिन्हें इसरो और भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग ने NASA की मदद से तैयार किया है. इसे भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement