Advertisement

Russia: कर्मचारी को Boss की बात पर आया गुस्सा, सुपर स्टोर को किया आग के हवाले 

रूस के एक कर्मचारी को बॉस के डांटने पर इतना गुस्सा आया कि उसने सुपर स्टोर में ही आग लगा दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

Russia: कर्मचारी को Boss की बात पर आया गुस्सा, सुपर स्टोर को किया आग के हवाले 

Representative Image

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: बॉस की डांट किसी को भी पसंद नहीं होती है. रूस में एक शख्स इस बात से इतना नाराज हो गया कि उसने पूरे सुपरस्टोर में ही आग लगा दी. बताया जा रहा है कि आरोपी शख्स ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है. पुलिस ने घटना का वीडियो भी बरामद किया है. 

आग लगाकर निकल गया स्टोर से
डेली मेल में छपी खबर के अनुसार, आरोपी शख्स की पहचान अलेक्जेंडर श्चाइन्डर (Alexander Schnaider) के तौर पर हुई है. घटना 21 दिसंबर को रूस के टोमस्क शहर की है. पुलिस को घटना स्थल का वीडियो मिला है, जिसमें आरोपी को आग लगाकर बाहर जाते देखा जा सकता है. 

गलत प्राइस टैग लगाने पर पड़ी थी डांट 
अब तक मिली जानकारी के अनुसार, अलेक्जेंडर स्टोर के सामान में प्राइस टैग बदलने का काम करता था. गलत प्राइस टैग लगाने पर उसको बॉस ने फटकार लगाई थी. पुलिस का कहना है कि काम को लेकर स्टोर मैनेजर अक्सर ही उसकी खिंचाई करते थे. घटना वाले दिन इस बात से नाराज होकर वह स्टोर से निकला और एल्कोहल छिड़ककर आग लगा दी. 

आग लगाते वक्त स्टोर में 200 लोग मौजूद थे
आरोपी ने जिस वक्त स्टोर में आग लगाई, वहां 200 के करीब लोग मौजूद थे. इसके बाद स्टोर में अफरा-तफरी मच गई. बचाव दल के लोगों ने तुरंत ही आग पर काबू पा लिया. इस घटना में किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement