Advertisement

Shocking Video: Mike Tyson ने फ्लाइट में यात्री पर जमकर बरसाए घूंसे कि...

Mike Tyson ने फ्लाइट में यात्रा के दौरान एक यात्री के व्यवहार से क्रोधित होकर उसे बुरी तरह से पीट दिया. पढ़िए परवेज़ अहमद की रिपोर्ट...

Latest News
Shocking Video: Mike Tyson ने फ्लाइट में यात्री पर जमकर बरसाए घूंसे कि...
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: माइक टायसन (Mike Tyson ) बॉक्सिंग रिंग के कभी हीरो थे. वह जब रिंग में उतरते तो उनके प्रशंसकों को यह भरोसा रहता था कि हर हाल में टायसन ही जीतेंगे. अभी अमेरिका के पूर्व स्टार बॉक्सर माइक टायसन (Mike Tyson) का एक गुस्से वाला वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो में माइक टायसन फ्लाइट में सफर के दौरान एक प्रशंसक को पीटते (Mike Tyson Beat Co-passenger in a Flight) हुए दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि माइक टायसन उस यात्री के चेहरे पर दे, दना, दन मुक्के बरसा रहे हैं.

फ्लोरिडा की उड़ान में हुआ यह वाकया

55 वर्षीय मुक्केबाजी के दिग्गज ने बुधवार शाम (20 अप्रैल) को सैन फ्रांसिस्को से फ्लोरिडा की उड़ान में एक साथी यात्री को कथित तौर पर घूंसे मारे. टायसन के गुस्से का साथी यात्री पर ऐसा असर हुआ कि वह बुरी तरह जख्मी हो गया. टीएमजेड द्वारा प्राप्त सेल फोन फुटेज में पूर्व हैवीवेट चैंपियन को टायसन के ठीक पीछे की सीट पर एक कथित रूप से अति-उत्सुक प्रशंसक की धुनाई करते हुए दिखाया गया है. 

यात्री के स्वागत से चिढ़ गए मुक्केबाज

एक गवाह ने खुलासा किया कि एक व्यक्ति और उसके दोस्त ने उड़ान में सवार होकर टायसन का अभिवादन किया और उसके साथ बातचीत की. अनुभवी मुक्केबाज अपने प्रशंसकों से परेशान होकर उन्हें चुप रहने के लिए कहा पर प्रशंसकों ने उनके अनुरोध पर ज्यादा ध्यान न दिया और उसने बोलना जारी रखा जिससे टायसन चिढ़ गया और अंततः उसने अपना आपा खो दिया.


वीडियो में यह देखा जा सकता है कि टायसन ने अपना आपा खो दिया और अपनी सीट से उठ गया और पीछे मुड़कर साथी यात्री को बुरी तरह से पीटा जिससे वो यात्री घायल हो गया.
उड़ान के एक अन्य वीडियो में भी घटना के बाद का दृश्य दिखाया गया जिसमें टायसन की चपेट में आने के बाद व्यक्ति के माथे पर खून के निशान थे. रिपोर्टों के अनुसार, उस व्यक्ति ने कथित तौर पर पुलिस को बताया लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि दिग्गज मुक्केबाज के इस बुरे व्यवहार की जांच की जाएगी या नहीं? 

ये भी पढ़ें: तंबाकू का विज्ञापन करने पर Ajay Devgan का बयान, दिया अक्षय कुमार का साथ

अमेरिकी बॉक्सर माइक टायसन ने आखिरी आधिकारिक मुकाबला जून 2005 में खेला था और इस पूर्व हैवीवेट चैम्पियन ने 1996 के बाद कोई खिताब नहीं जीता है.

ये भी पढ़ें: मैकेनिक की दुकान पर खड़ा दिखा Helicopter, देखने के लिए जुटी भीड़ 


गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.
 

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement