Advertisement

China Lockdown: हालात हो रहे बेकाबू, शंघाई में घर की खिड़कियों पर खड़े होकर चिल्ला रहे हैं लोग, देखें Video

शंघाई में 5 अप्रैल से पूर्ण लॉकडाउन जैसे हालात हैं. यहां लोगों को घरों में बंद रहने पर मजबूर होना पड़ रहा है.

China Lockdown: हालात हो रहे बेकाबू, शंघाई में घर की खिड़कियों पर खड़े होकर चिल्ला रहे हैं लोग, देखें Video

China lockdown

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: शंघाई में लोग कोविड की वजह से लगे लॉकडाउन से इतने परेशान हैं कि उन्हें अपने घरों की खिड़कियों से चिल्लाते हुए देखा और सुना गया है. अब यह वीडियो भी सोशल मीडिया पर  वायरल हो गया है.

चीन का सबसे बड़ा शहर शंघाई 5 अप्रैल से लॉकडाउन में हैं. इस वजह से शहर के 25 मिलियन से ज्यादा लोगों को घरों में बंद रहना पड़ रहा है और उनके बाहर निकलने पर पूरी तरह प्रतिबंध है. सरकार की तरफ से बेशक राशन और अन्य जरूरी सामान को लेकर होम डिलिवरी सर्विस दी जा रही है, लेकिन प्रतिबंधों की वजह से इन सेवाओं में भी बाधा आ रही है.

ये भी पढ़ें- Covid Vaccination : प्राइवेट सेंटर पर रविवार से लग सकती है 18+ वालों को Booster Dose

इस लॉकडाउन के बाद से शंघाई में रहने वाले लोगों को छह कोविड टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं. पॉजिटिव पाए जाने वाले वयस्क और बच्चों सभी को जबरन अस्पतालों में क्वरंटाइन रहना पड़ रहा है. जिन लोगों का टेस्ट नेगेटिव है उन्हें भी घर से बाहर निकलने की इजाजत नहीं है. 

ये भी पढ़ें- आपस में बातें करते हैं Mushroom, होती है 50 शब्दों की अपनी डिक्शनरी

यहां देखें वीडियो

वायरल वीडियो में भी  साफ नजर आ रहा है कि लोग घर में बंद रहने की वजह से बेइंतहा परेशान हैं और चिल्ला रहे हैं, क्योंकि उनके घर में खाना समेत अन्य जरूरी सामान की किल्लत होने लगी है. इस बीच शंघाई में पूरे दिन लाउडस्पीकर भी प्रतिबंधों को लेकर अनाउंसमेंट भी जारी है. इस अनाउंसमेंट में उन्हें घर से बाहर ना निकलने और यहां तक कि पति-पत्नी के बिस्तर पर साथ में ना सोने संबंधी निर्देश भी दिए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- अकेले पिता को भी मिलेगी Child Care Leave, इस राज्य ने लागू किया खास नियम

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement