Advertisement

Russia-Ukraine War: कीव में घुसी रूसी सेना, होस्टोमेल के अंतोनोव एयरपोर्ट पर कब्जा

Russia Ukraine War: रूस की सेना ने होस्टोमेल के अंतोनोव एयरपोर्ट पर रूस का कब्जा कर लिया है.

Russia-Ukraine War: कीव में घुसी रूसी सेना, होस्टोमेल के अंतोनोव एयरपोर्ट पर कब्जा

Image Credit- ANI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस लगातार यूक्रेन में तबाही मचा रहा है. रूस ने कुछ समय पहले यह दावा किया था कि उसने यूक्रेन का एयर डिफेंस सिस्टम तबाह कर दिया था. अब खबर यह कि रूस की सेना ने होस्टोमेल के अंतोनोव एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिया है.

इतना ही नहीं, रूस की तरफ से दावा यह भी उनकी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव की सीमा पर पहुंच गई है. इसके अलावा यूक्रेन के एक शहर में रूस के टैंक भी प्रवेश कर गए हैं. यूक्रेन से सामने आ रही तस्वीरों से ऐसा लगता है कि वहां की आर्मी ने रूस के आगे हथियार डाल दिए हैं. रूस ने इस बीच यह दावा किया है कि यूक्रेन के AN-26 को ध्वस्त कर दिया है.

भारतीय दूतावास ने जारी की नई एडवाइजरी
यूक्रेन स्थित भारतीय दूतावास ने अपने ताजा परामर्श में वहां रहने वाले भारतीयों से कहा है कि यूक्रेन में मार्शल लॉ लगे होने के चलते मौजूदा समय में आवागमन मुश्किल है और सायरन और बम की चेतावनी सुनने वाले लोग बम से बचाव वाले नजदीकी आश्रय में पहुंचें.

पढ़ें- यूक्रेन के लोग भयभीत! कई शहरों में बम के धमाके से हुई दिन की शुरुआत

परामर्श में कहा गया, ''जैसा आप जानते हैं कि यूक्रेन में मार्शल लॉ लग गया है जिससे आवागमन मुश्किल हो गया है.'' इसमें कहा गया कि ऐसे छात्र जो कि कीव में फंसे हुए हैं उनके ठहरने की व्यवस्था के लिए दूतावास प्रतिष्ठानों के संपर्क में है.

पढ़ें- यूक्रेन से भारतीय छात्रा ने बताया,"अकेले और बेसहारा हैं हम!" दूतावास और भारत सरकार ने शुरू की 24×7 हेल्पलाइन

परामर्श में कहा गया, ''हम जानते हैं कि कुछ निश्चित स्थानों पर एयर सायरन और बम की चेतावनी सुनी जा रही है. अगर आप ऐसी स्थिति का सामना कर रहे हैं तो गूगल मैप पर बम से बचाव वाले नजदीकी आश्रय स्थलों का विवरण उपलब्ध है जिनमें से कई आश्रय स्थल भूमिगत मेट्रो में स्थित हैं.''

(आप हमसे हमारे फेसबुक पेज और ट्विटर प्रोफाइल के ज़रिये भी जुड़ सकते हैं.)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement