Advertisement

Russia-Ukraine War: बयानों में भी संग्राम, जेलेंस्की ने रूस को चेताया उधर पुतिन ने दिया अखंड रूस का नारा

रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष तीसरे हफ्ते में पहुंच गया है. इस बीच दोनों देशों के शीर्ष नेता एक-दूसरे पर बयानबाजी भी कर रहे हैं.

Latest News
Russia-Ukraine War: बयानों में भी संग्राम, जेलेंस्की ने रूस को चेताया उधर पुतिन ने दिया अखंड रूस का नारा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष के साथ एक-दूसरे के ऊपर बयानबाजी भी जारी है. आज मॉस्को में अपनी सेना के समर्थन में व्लादिमीर पुतिन ने विशाल रैली को संबोधित किया है. दूसरी ओर जेलेंस्की  ने कहा है कि रूस को इस युद्ध की वजह से इतना नुकसान हुआ है कि आने वाली कई पीढ़ियों को इसकी कीमत चुकानी पड़ सकती है. फिलहाल दोनों देशों के बीच वार्ता के जरिए सुलह की कोशिश भी साथ-साथ चल रही है.

जेलेंस्की ने वीडियो संदेश में पुतिन को खूब सुनाया
जेलेंस्की ने राष्ट्र के नाम अपने वीडियो संदेश जारी किया है. वीडियो संदेश कीव के बाहर शूट किया गया लगता है. उनके पीछे राष्ट्रपति भवन दिख रहा था. जेलेंस्की ने मॉस्को रैली पर निशाना साधते हुए कहा, 'मॉस्को के उस स्टेडियम में 14,000 लाशें हैं और हजारों लोग घायल हुए हैं. इस युद्ध के बदले रूस ने ये कीमत चुकाई है.' इसके बाद जेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन अपनी एकता और अखंडता के लिए लड़ रहा है. उन्होंने कहा, 'रूस को याद रखना चाहिए कि तुरंत युद्ध नहीं रोका गया तो उसे बहुत बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है. यह कीमत इतनी बड़ी होगी कि आने वाली कई पीढ़ियों को इसे भुगनतना पड़ सकता है.' 

 

पढ़ें: रूस के खिलाफ जंग लड़ना चाहती हैं 98 वर्षीय महिला, World War में भी दिखा चुकी हैं दिलेरी

सेना के समर्थन में पुतिन ने आयोजित की रैली
यूक्रेन के शहरों पर रूस की सेना के भीषण गोलीबारी के बीच पुतिन ने मॉस्को में विशाल रैली को संबोधित किया था. उन्होंने अपनी सेना की सराहना के लिए आयोजित रैली में जोरदार भाषण भी दिया है. उन्होंने कहा कि इस तरह की एकता सालों बाद दिखी है. हर रूसी को अपने सेना की ताकत, क्षमता और शौर्य पर गर्व है.
इस दौरान रैली में देशभक्ति के गीत भी गाए गए थे जिनमें यूक्रेन, क्रीमिया, बेलारूस का नाम लेकर उन्हें महान सोवियत रूस का अंग बताया गया है. 

रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता जारी है
यूक्रेन के साथ कई दौर की वार्ता में रूसी वार्ताकारों का नेतृत्व करने वाले व्लादिमीर मेदिंस्की ने रैली के बाद कहा कि दोनों पक्ष कई मुद्दों पर सहमत हुए हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन के नाटो में नहीं शामिल होने और तटस्थ स्थिति अपनाने के मुद्दे पर समझौते के करीब पहुंच गए हैं. रूसी मीडिया के हवाले से उन्होंने कहा कि यूक्रेन के विसैन्यीकरण के मुद्दे पर दोनों दोनों पक्ष करीब आधा दूरी तय कर चुके हैं.

पढ़ें: क्या है रूस की Kinzhal हायपरसोनिक मिसाइल? यूक्रेन पर जिससे किया हमला 

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement