Advertisement

Russia Ukraine War: क्या रूसी न्यूक्लियर बम से टकराए यूक्रेनी ड्रोन? अटैक के बाद 'मशरूम' ब्लास्ट से दहशत, देखें Viral Video

Russia Ukraine War: यूक्रेन ने करीब 700 किलोमीटर अंदर घुसकर इंग्लेस बॉम्बर बेस को ड्रोन्स की मदद से निशाना बनाया है. रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी अपने एयर डिफेंस सिस्टम द्वारा 132 यू्क्रेनी ड्रोन मार गिराने का दावा किया है.

Latest News
Russia Ukraine War: क्या रूसी न्यूक्लियर बम से टकराए यूक्रेनी ड्रोन? अटैक के बाद 'मशरूम' ब्लास्ट से दहशत, देखें Viral Video

Engles Air Field पर यूक्रेनी ड्रोन अटैक के बाद हुए विस्फोट से ऐसे मशरूम जैसे बादल वाला धुआं निकला है.

Add DNA as a Preferred Source

Russia Ukraine War: सीजफायर को लेकर चल रही चर्चा के बीच यूक्रेन ने गुरुवार को रूस को तगड़ा झटका दिया है. यूक्रेनी ड्रोन्स ने रूस के इंग्लेस स्ट्रेटेजिक बॉम्बर बेस को निशाना बनाया है, जहां रूस अपने न्यूक्लियर बॉम्बर विमानों को तैनात रखता है. वॉर फ्रंट लाइन से करीब 700 किलोमीटर अंदर घुसकर किए गए इस अटैक के बाद इंग्लेस बॉम्बर बेस पर जबरदस्त धमाका हुआ है और आग लग गई है, जिसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. इन वीडियोज में बॉम्बर बेस पर अटैक के बाद इस तरह का 'मशरूम' वाला ब्लास्ट होता दिखाई दे रहा है, जिस तरह का बादल परमाणु बम धमाके के बाद उठता है. इससे पूरे इलाके में खौफ की लहर दौड़ गई है और यह सवाल उठने लगा है कि क्या यूक्रेनी ड्रोन्स के निशाना बनाते समय कोई रॉकेट परमाणु बम से भी टकराया है. हालांकि इसे लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं आया है, लेकिन रूसी रक्षा मंत्रालय ने भी यूक्रेनी ड्रोन्स के अपने इलाके में घुसने की बात मानी है. रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि उनके एयर डिफेंस सिस्टम ने रूसी सीमा में घुसे 132 यूक्रेनी ड्रोन्स को मार गिराया है.

टेलीग्राम पर सर्कुलेट हो रहे हैं धमाके के वीडियो
इंग्लेस बॉम्बर बेस पर यूक्रेनी ड्रोन्स के अटैक के बाद हुए जबरदस्त धमाके के वीडियो रूसी टेलीग्राम चैनलों पर सर्कुलेट हो रहे हैं. रॉयटर्स न्यूज एजेंसी ने इन वीडियो की सत्यता की पुष्टि की है. इन वीडियो में दिख रहा है कि एयरफील्ड पर जबरदस्त धमाका हुआ है, जिससे उसके करीब बने कॉटेज भी नष्ट हो गए हैं. धमाके से मशरूम जैसी आकृति में धुएं का बादल उठा है, जो दूर से दिखाई दे रहा है. इमारतों की स्थिति और आकार के आधार पर रॉयटर्स द्वारा सत्यापित एक वीडियो में क्षतिग्रस्त झोपड़ियों के ऊपर धुएं का गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, इंग्लेस में सोवियत काल के बॉम्बर बेस पर रूसी सेना अपने टूपोलेव Tu-160 बॉम्बर्स (Tupolev Tu-160 Bombers) तैनात करती है, जो न्यूक्लियर क्षमता वाले हैवी स्ट्रेटेजिक बॉम्बर्स हैं. इन्हें अनॉफिशियली 'व्हाइट स्वान्स (White Swans)' कहकर पुकारा जाता है.

रूसी अधिकारियों ने की है एयरफील्ड पर हमले की पुष्टि
सारातोव के गवर्नर रोमान बुसारगिन ने रॉयटर्स के साथ बातचीत में इंग्लेस के एयरफील्ड पर ड्रोन हमले की पुष्टि की है. रोमान ने कहा,'इंग्लेस शहर पर यूक्रेनी ड्रोन अटैक हुआ है, जिसमें एयरफील्ड आग से घिर गया है. एयरफील्ड के आसपास के लोगों को वहां से शिफ्ट कर दिया गया है. हालांकि रोमान ने स्पष्ट तौर पर इंग्लेस बेस का नाम नहीं लिया है, लेकिन इस इलाके में यही एक मेन एयरफील्ड है. 

इलाके में घोषित की गई स्टेट ऑफ इमरजेंसी
इंग्लेस डिस्ट्रिक्ट हेड मैक्सिम लियोनॉव ने रॉयटर्स से इलाके में स्टेट ऑफ इमरजेंसी घोषित करने की पुष्टि की है. हालांकि उन्होंने इस बारे में बेहद कम जानकारी साझा की है. इसके बाद रॉयटर्स ने स्वतंत्र रूप से इस बात की पुष्टि की है कि एयरफील्ड पर क्या हुआ है. 

2022 में भी हुआ था इस बेस पर हमला
यूक्रेन ने इससे पहले इंग्लेस एयरबेस पर आखिरी बार दिसंबर, 2022 में हमले किए थे. जनवरी में भी उसने इस बेस पर संचालित ऑयल डिपो पर हमला करने का दावा किया था, जिसके चलते बहुत बड़े पैमाने पर आग फैल गई थी. इस आग को बुझाने में 5 दिन लगे थे. यूक्रेन के एक सिक्योरिटी सोर्स ने बताया कि इंग्लेस बेस पर एक स्टोरेज फैसेलिटी पर ड्रोन अटैक किया गया है, जिसमें गाइडेड बॉम्बस और मिसाइल स्टोर की जाती हैं.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement