Advertisement

Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूस का हमला जारी, 21 लोगों की हुई मौत

हमला गुरुवार को सुबह​ से ठीक पहले हुआ. 

Latest News
Russia Ukraine War: यूक्रेन में रूस का हमला जारी, 21 लोगों की हुई मौत

russia ukraine war

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूक्रेन पर रूस के हमले (Russia Ukraine War) को तीन हफ्ते बीत चुके हैं लेकिन शांति कायम होने के बजाय स्थिति और बिगड़ती जा रही है. यूक्रेन के हजारों लोग मारे जा चुके हैं जबकि दोनों पक्षों के हजारों सैनिक शहीद हो चुके हैं. इस बीच न्यूज एजेंसी एपी ने बताया कि खारकीव के पास मेरेफा में एक स्कूल और एक सामुदायिक केंद्र पर रूसी हमले में 21 लोग मारे गए. मेरेफा के मेयर वेनियामिन सिटोव ने कहा कि हमला गुरुवार को सुबह​ से ठीक पहले हुआ. 

Vladimir Putin को युद्ध अपराधी क्यों बता रहे हैं जो बाइडेन?

सैकड़ों नागरिकों के फंसे होने की आशंका
यूक्रेन के अधिकारियों ने कहा कि एक थिएटर के अंदर सैकड़ों नागरिकों के फंसे होने की आशंका है जिसे रूस के हवाई हमले में नष्ट कर दिया गया है. मारियुपोल की नगर परिषद द्वारा जारी एक तस्वीर में 3-मंजिला थिएटर का एक पूरा खंड दिखाया गया है जहां नागरिकों ने शरण ली थी. हालांकि लोगों के सुरक्षित निकलने की कुछ उम्मीद जगी है क्योंकि अधिकारियों में से एक ने कहा कि कुछ लोग इससे बचने में कामयाब रहे हैं. 

Russia Ukraine War: यूक्रेन को और मजबूत करेगा अमेरिका, देगा 800 एंटी एयरक्राफ्ट, 9,000 एंटी आर्मर सिस्टम और हथियार

इस बीच यूक्रेन की आपातकालीन सेवा ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन की राजधानी कीव में एक आवासीय इमारत में गिराए गए मिसाइल के अवशेषों के गिरने से कम से कम एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन घायल हो गए. अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को "युद्ध अपराधी" कहा गया है. हालांकि क्रेमलिन के प्रेस सचिव ने कहा कि बाइडेन की टिप्पणी "अस्वीकार्य और अक्षम्य बयानबाजी" है. 

Russia के आक्रमण के बाद कितने लोगों ने छोड़ा Ukraine, कहां भागकर पहुंच रहे शरणार्थी?

अब भी फंसे हैं भारतीय 
विदेश मंत्रालय (एमईए) ने गुरुवार को कहा कि युद्ध प्रभावित यूक्रेन में 15-20 भारतीय हैं जो देश छोड़ना चाहते हैं. उन्हें हर तरह की मदद मुहैया कराई जा रही है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि यह एक युद्ध की स्थिति है लेकिन जो लोग आना चाहते हैं, उन्हें निकालने के लिए हम जो कर सकते हैं, वह करते रहेंगे. 

Ukraine छोड़कर भाग रहे हैं लोग, शरणार्थियों की मदद को आगे आए मंदिर और गुरुद्वारे

बागची ने कहा, तीन दिन पहले तक लगभग 50 भारतीय वहां थे. हमारा आकलन है कि 15-20 लोग हैं जो उस देश को छोड़ना चाहते हैं, अन्य जो वहां हैं वे अभी छोड़ना नहीं चाहते हैं. हम 22,500 से अधिक भारतीयों को पूर्वी यूरोपीय देश से वापस ला चुके हैं. उन्होंने कहा कि हम वहां मौजूद सभी भारतीयों के संपर्क में हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement