Advertisement

Russia Ukraine War- यूक्रेनी नागरिकों को निशाना नहीं बना रहा रूस, क्या सच है Putin का यह दावा?

यूक्रेन का दावा है कि कीव से लेकर खारकीव और सभी अन्य शहरी इलाकों को रूसी सेना निशाना बना रही है.

Russia Ukraine War- यूक्रेनी नागरिकों को निशाना नहीं बना रहा रूस, क्या सच है Putin का यह दावा?
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस और यूक्रेन के बीच जारी भयंकर महायुद्ध (Russia-Ukraine War) के चलते यूक्रेन में मानवीय त्रासदी की स्थितियां बनने लगी हैं. वहीं रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने दावा किया है कि उनकी सेना ने शहरों में नागरिक को निशाना नहीं बनाया है और ना ही किसी बेगुनाह की जान ली है. भले ही पुतिन इस बात से इनकार कर रहे हों किन्तु एक सत्य यह है कि रूसी सेना के अंधाधुंध हमलों में यूक्रेन में आम जनमानस के जीवन पर संकट मंडरा रहा है. इसका नतीजा अब यह हुआ है कि अब तक करीब 12 लाख लोग घर छोड़ चुके हैं.

रूस ने शहरी इलाकों में बमबारी की बात नकारी

दरअसल, यूक्रेन के शहरी इलाकों में हमले और नागरिकों की मौतों को लेकर रूही राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के कार्यालय क्रेमलिन द्वारा कहा गया कि ये सारी बातें झूठ है. क्रेमलिन द्वारा जारी बयान में कहा गया, “कीव और अन्य बड़े शहरों में कथित रूप से चल रहे हवाई हमलों को पुतिन ने पूरी तरह से घोर फर्जी प्रचार बताया है.” पुतिन ने यूक्रेनी नागरिकों को निशाना बनाए जाने वाली खबरों से सिरे से इनकार कर दिया है.

यूक्रेन ने किया दावा

वहीं यूक्रेन लगातार शहरी इलाकों में हमले के दावे कर रहा है. यूक्रेन ने दावा किया है कि जाइटोमीर शहर में रूसी बम अटैक में उसके 47 नागरिक मारे गए हैं. स्थानीय पुलिस ने इसे क्लस्टर बम से किया हमला बताया है. यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूस सैन्य ठिकानों के अलावा रिहाइशी इलाकों में भी लगातार हमले कर रहा है. इसके अलावा खारकीव से लेकर राजधानी कीव तक पर रूसी सेना हमले कर रही है जो कि इस बात का स्पष्ट संकेत है कि रूसी सेना शहरी इलाकों पर अपने हमले तेज करती जा रही है.

यह भी पढ़ें- Russia-Ukraine War: आज है युद्ध का 10वां दिन, US ने जताई अभी और भीषण बर्बादी की आशंका

पलायन कर रहे हैं लोग 

गौरतलब है कि रूसी सेना के हमलों के कारण लगातार यूक्रेन में स्थितियां बद से बदतर होती जा रही है़ और इसके विदेशी से लेकर आम लोग तक पूर्वी यूक्रेन से पलायन कर रहे हैं. जानकारी के मुताबिक अब तक 12 लाख लोग यूक्रेन से पलायन कर रहे हैं जो इस स्पष्ट संकेत है कि लोग अपनी जान को जोखिम में देख विस्थापित हो रहे हैं.

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: रूस ने किया सीजफायर का ऐलान, संकट में फंसे लोगों को निकालने के लिए बड़ा फैसला

(हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement