दुनिया
रूसी सैनिकों पर उनकी ही आर्मी की तरफ किए गए हमले के बाद यूक्रेन के मिलिट्री अफसरों ने रूस को धन्यवाद दिया है.
डीएनए हिंदी: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच करीब ढाई महीने से युद्ध जारी है. यूक्रेन की हालत बद से बदतर हो गई है और लगातार स्थिति बिगड़ती जा रही है. यूक्रेन के कई शहर बर्बाद हो चुके हैं. इस बीच यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस की सेना ने गलती से अपने ही सैनिकों पर हमला करके उन्हें मौत के घाट उतार दिया. यूक्रेनी सेना के अधिकारियों ने रूस को थैंक्यू कहा है.
द मिरर में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच व्लादिमीर पुतिन की सेना को एक और झटका लगा है. रूसी सैनिकों ने गलती से अपनी ही सेना को मार दिया. रूसी सेना ने अपने सैनिकों पर फ्लेमथ्रोवर (Flamethrower) से हमला किया, लेकिन जब रूसी सेना हमला कर रही थी तब उसे पता नहीं था कि वो यूक्रेन के सैनिकों को नहीं बल्कि अपने सैनिकों को मार रही है.
यह भी पढ़ें: IAS Success Story: छठी में हुई थीं फेल, स्ट्रेस भी झेला लेकिन हिम्मत नहीं हारी, ऐसे बनीं UPSC टॉपर
रूसी सैनिकों पर उनकी ही आर्मी की तरफ किए गए हमले के बाद यूक्रेन के मिलिट्री अफसरों ने रूस को धन्यवाद दिया है. उन्होंने कहा कि रूसी सेना ने हमारी मदद की इसके लिए धन्यवाद. रूसी सेना ने अपने सैनिकों पर यूक्रेन के Zaporizhzhya प्रांत में हमला किया.
रूस के कितने सैनिक मारे गए ?
हालांकि, रूस ने अभी तक रूसी सेना की गलती पर कोई रिएक्शन नहीं दिया है. यह भी पता नहीं चल पाया है कि रूसी सेना के हमले में उसके कितने सैनिक मारे गए? इस बीच, यूक्रेन की तरफ से यह भी दावा किया है कि रूसी सैनिक खुद अपनी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं जिससे उनको यूक्रेन में आगे की तरफ बढ़कर जंग न करनी पड़े.
यह भी पढ़ें: Kiran Bedi ने फिर शेयर की फेक वीडियो, लोगों ने समझदारी पर उठाया सवाल
वहीं रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर अमेरिकी खुफिया एजेंसी ने चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में एक लंबे युद्ध की तैयारी कर रहे हैं. रिपोर्ट के मुताबिक, जब से रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन से युद्ध शुरू किया, राजधानी कीव में 390 इमारतों को नष्ट कर दिया गया है, जिनमें से 222 आवासीय अपार्टमेंट हैं.
गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.