Advertisement

Russia Ukraine War: मैं काटता नहीं हूं, आइए, बैठकर बात करें- पुतिन से जेलेंस्की ने कहा

पुतिन-मैक्रों की मुलाकात की तस्वीरों में एक बहुत लंबी मेज के एक छोर पर पुतिन जबकि दूसरे छोर पर मैक्रों बैठे दिखाई दे रहे हैं.

Russia Ukraine War: मैं काटता नहीं हूं, आइए, बैठकर बात करें- पुतिन से जेलेंस्की ने कहा

Image Credit- Twitter/ANI

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात करने का अनुरोध किया है. साथ ही उन्होंने अपने इस प्रस्ताव के साथ व्यंग्य भी किया. उन्होंने पुतिन की फ्रांस के राष्ट्रपति एमेनुअल मैक्रों के साथ हाल में हुई मुलाकात की तस्वीरों की ओर इशारा करते हुए गुरुवार को कहा, ''मेरे साथ बैठकर वार्ता कीजिए. 30 मीटर दूर बैठकर नहीं.''

गौरतलब है कि पुतिन-मैक्रों की मुलाकात की तस्वीरों में एक बहुत लंबी मेज के एक छोर पर पुतिन जबकि दूसरे छोर पर मैक्रों बैठे दिखाई दे रहे हैं. जेलेंस्की ने गुरुवार को मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा, ''मैं काटता नहीं हूं. आप किस बात से भयभीत हैं?'' जेलेंस्की ने कहा कि बातचीत करना समझदारी है. बातचीत जंग से बेहतर है.

यूक्रेन पर समझौते के मूड में नहीं पुतिन?

रूस पर लगातार समझौते के लिए दबाव बनाने का काम वैश्विक ताकतें कर रही हैं. दुनिया में अलग-थलग होने के बाद भी पुतिन फिलहाल नर्म पड़ते नजर नहीं आ रहे हैं. उन्होंने कहा कि यूक्रेन में रूस की लड़ाई किसी समझौते पर खत्म नहीं होने वाली है. उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन से बातचीत की मांग की जा सकती है. रूस और यूक्रेन के प्रतिनिधि दल के बीच बेलारूस में एक बार बातचीत हो चुकी है.

पढ़ें- Ukraine ने लोगों से Russian Army के खिलाफ Guerrilla War करने को कहा

पढ़ें- पुतिन की मैक्रों से दो टूक, 'रूस कोई समझौता नहीं करने जा रहा'

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement