Advertisement

Mariupol: हर तरफ आग, पानी के लिए तरसते लोग, गलियों में लाशें, भयावह हो गया है यूक्रेन का हाल

यूक्रेन सबसे गंभीर मानवीय संकट का सामना कर रहा है. यूक्रेन के कई शहर भारी बमबारी में तबाह हो गए हैं.

Mariupol: हर तरफ आग, पानी के लिए तरसते लोग, गलियों में लाशें, भयावह हो गया है यूक्रेन का हाल

Russia Ukraine War Live Updates.

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जंग का आज 16वां दिन है. रूस की सेनाएं यूक्रेनी शहरों में भीषण बमबारी कर रही हैं. सीज फायर का उल्लंघन दोनों तरफ से किया जा रहा है. यूक्रेन के शहर मारियुपोल (Mariupol) में भीषण तबाही मची है. 

2,00,000 से ज्यादा लोग रूसी सेनाओं की ओर से की जा रही बमबारी में फंसे हुए हैं. रूस रिहायशी इलाकों में गोलीबारी कर रहा है, जिसमें कई नागरिक फंसे हुए हैं. शहर से रेस्क्यू ऑपरेशन भी चलाया जा रहा है लेकिन फायरिंग की वजह से लोगों का निकलना मुहाल हो गया है.

Russia Ukraine War: यूक्रेन के न्यूक्लियर प्लांट पर रूस के हमले से क्यों चिंता में है दुनिया?

पानी और गैस की सप्लाई ठप

मारियुपोल की गलियों में लाशें बिछी हुई हैं. गैस की सप्लाई ठप है. पानी के लिए भी लोग मशक्कत कर रहे हैं. यूक्रेन से आने वाले लोग अपनी आपबीती शेयर कर रहे हैं. मारियुपोल में बड़े स्तर पर लोग गंभीर मानवीय त्रासदी से जूझ रहे हैं.

Russia Ukraine War: वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने की जो बाइडेन से बात, क्या बढ़ सकती हैं रूस की मुश्किलें ?

लाशों को बाहर रखने के लिए मजबूर हैं लोग

मरियुपोल के अधिकारी लोगों से कह रहे हैं कि अगर आपके परिवार में कोई मर गया है तो उसकी लाश गलियों में या अपने दरवाजे के बाहर रख दें. नागरिक कह रहे हैं कि न तो शहर में पानी है, न ही बिजली है और न पानी है. लोग पानी पीने के लिए बर्फ पिघलने का इंतजार कर रही है. लोग शहरों से बाहर भागने की कोशिश कर रहे हैं.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें-
DNA एक्सप्लेनर : कौन से देश हैं NATO में? क्या है यह संस्था?
DNA एक्सप्लेनर: क्यों पश्चिमी देश Ukraine के भविष्य पर चिंतित हैं, क्या चाहता है Russia?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement