Advertisement

Russia-Ukraine War: इस यूक्रेनी युवक ने दिखाया लड़ने का जज्बा, नंगे हाथों से उठा लिया 'खतरा'

रूस के यूक्रेन पर हमले का आज 15वां दिन है. अभी तक इस युद्ध के रुकने के कोई आसार नजर नहीं आ रहे हैं.

Russia-Ukraine War: इस यूक्रेनी युवक ने दिखाया लड़ने का जज्बा, नंगे हाथों से उठा लिया 'खतरा'

Russia UKraine War

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस औऱ यूक्रेन युद्ध का आज 15वां दिन है. इस बीच कई ऐसी कहानियां सामने आई हैं जब यूक्रेनी नागरिकों ने अपने जज्बे और जुनून की मिसाल पेश की है. ऐसी ही एक और कहानी इस समय ट्विटर पर वायरल हो रही है. हाल ही में दो यूक्रेनी नागिरकों ने अपने नंगे हाथों से एक बम को डिफ्यूस किया है. रिपोर्ट के मुताबिक यह बम एक पूरी इमारत को ध्वस्त कर सकता था. 

इस यूक्रेनी नागरिक के बम को डिफ्यूस करते हुए एक वीडियो लेखक Charles Lister ने पोस्ट किया है. उन्होंने वीडियो में कैप्शन लिखा है- यह बम एक पूरी इमारत को ध्वस्त कर सकता था और फिर भी इन यूक्रेनी नागरिकों को अपने हाथों और एक पानी की बोतल से इस बम को डिफ्यूस कर दिया. ये बहादुरी की अद्भुत मिसाल है. 

कुछ ही समय में यह ट्वीट वायरल हो गया है. इसे 15 हजार से ज्यादा बार शेयर किया जा चुका है.  

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement