Advertisement

Russia-Ukraine War: रूसी फाइटर जेट रिहायशी इमारत से टकराया, कई अपार्टमेंट चपेट में, 2 पायलट की मौत

Russia-Ukraine War: रूसी सुखोई Su-34 फाइटर जेट रवाविर को साइबेरियाई शहर (Siberian city) के इरकुत्स्क में एक रिहायशी इमारत टकरा गया.

Russia-Ukraine War: रूसी फाइटर जेट रिहायशी इमारत से टकराया, कई अपार्टमेंट चपेट में, 2 पायलट की मौत

Russia Fighter jet

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा युद्ध खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. दोनों देशों के बीच हवाई हमले लगातार जारी हैं. इस बीच रूसी सुखोई Su-34 फाइटर जेट रवाविर को साइबेरियाई शहर (Siberian city) के इरकुत्स्क में एक रिहायशी इमारत टकरा गया. इस हादसे में कई अपार्टमेंट चपेट में गए. जबकि घटना में जेट के दोनों पायलट की मौत हो गई, जबकि सैंकड़ों लोग घायल हुए हैं.

अधिकारियों ने कहा, छह दिनों में दूसरी ऐसी घटना है, जिसमें सुखोई लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है. पिछले हफ्ते भी रूस का सुखोई Su-34 फाइटर जेट क्रैश हो गया था. इंजन में खराबी आने से हुआ यह हादसा यूक्रेन से सटी सीमा के करीब येस्क (Yeysk) बंदरगाह के रिहायशी इलाके में हुआ, जो अजोव सागर पर एक अहम सैन्य ठिकाना है. दक्षिणी रूसी शहर येस्क में रूसी वायुसेना का एयरबेस भी है, जहां से यूक्रेन पर हमले के लिए लगातार उड़ानें भरी जा रही हैं. 

ये भी पढ़ें- यूक्रेन से निकलने के लिए भारतीय दूतावास ने बताए 5 रास्ते, जारी की विशेष एडवाइजरी

यूक्रेन के हमले से डरा रूस
वहीं, यूक्रेन में रूस समर्थित अथॉरिटी ने दक्षिणी शहर खेरसॉन के सभी निवासियों को यूक्रेन के संभावित आक्रमण से पहले तत्काल वहां से दूसरी जगह चले जाने का शनिवार को आदेश दिया. रूस के राष्ट्रपति कार्यालय ‘क्रेमलिन’ समर्थित क्षेत्रीय शासन ने नागरिकों से नौका के जरिए नीपर नदी पार कर रूस के कब्जे वाले अंदरूनी क्षेत्रों में जाने की अपील की. शासन ने इसके लिए यूक्रेन की गोलाबारी और हमलों के कथित खतरों का हवाला दिया है.

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि रूस ने 36 मिसाइल दागी जिनमें अधिकतर को गिरा दिया गया. जेलेंस्की ने कहा कि बेहद महत्वपूर्ण सुविधाओं पर ये हमला आतंकवादियों की विशिष्ट रणनीति हैं. दुनिया को इस आतंकवाद को रोकना चाहिए. खेरसॉन फरवरी में रूसी आक्रमण किए जाने के बाद से रूस के नियंत्रण में है. यह शहर इसी नाम के क्षेत्र की राजधानी है. यह उन चार क्षेत्रों में शामिल है जिसे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पिछले महीने अवैध रूप से रूस में मिला लिया और फिर वहां रूसी मार्शल लॉ लगा दिया. 

ये भी पढ़ें- रूस-यूक्रेन के बीच और भड़केगा युद्ध, मच सकती है भीषण तबाही, क्या है वजह?

खेरसॉन में नदी के पार पहुंचे 25,000 लोग
खेरसॉन के क्रेमलिन समर्थित प्राधिकारों ने पूर्व में रूस द्वारा नियुक्त सभी अधिकारियों और करीब 60,000 नागरिकों को नदी के दूसरी ओर भेजने की योजना की घोषणा की थी. एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि करीब 25,000 लोगों ने नीपर नदी को पार किया है. यूक्रेन की वायुसेना ने शनिवार को एक बयान में कहा कि रूस ने महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचा को निशाना बना कर एक बड़ा मिसाइल हमला शुरू किया है. बयान में कहा गया है कि वायुसेना ने हवा और समुद्र से दागी गई 33 क्रूज मिसाइल में से 18 को मार गिराया है।. कीव के मेयर विताली क्लिश्चको ने कहा कि राजधानी को निशाना बना कर दागी गई कई रॉकेट को शनिवार सुबह मार गिराया गया. यूक्रेन के छह पश्चिमी और मध्य प्रांतों के गवर्नर ने भी ऐसी ही सूचना दी है. राष्ट्रपति कार्यालय ने सुबह में अपने बयान में कहा कि विस्फोटकों वाले पांच ड्रोन को मध्य चेरकासी क्षेत्र में मार गिराया गया है. (PTI इनपुट के साथ)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement