Advertisement

Russia Ukraine War: यूक्रेन के लोग भयभीत! कई शहरों में बम के धमाके से हुई दिन की शुरुआत

ख्रेशचत्यक पर खड़े मैक्सिम प्रुडस्कोय ने कहा, "मैं इस समय डर नहीं रहा हूं, हो सकता है कि मैं बाद में डर जाऊं."

Russia Ukraine War: यूक्रेन के लोग भयभीत! कई शहरों में बम के धमाके से हुई दिन की शुरुआत

Image Credit- Zee news

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी. रूस और यूक्रेन में युद्ध शुरू हो चुका है. यूक्रेन के निवासियों को पिछले कई सप्ताह से चेतावनी दी जा रही थी कि रूस के साथ युद्ध हो सकता है, लेकिन गुरुवार को जब वास्तव में हमला हुआ तो लोगों को यह समझ नहीं आ रहा था कि वे इस पर कैसे प्रतिक्रिया जताएं.

नागरिक सुरक्षा सायरन राजधानी कीव में बज रहे थे, लेकिन शहर की मुख्य सड़क ख्रेशत्यक पर चिंता और सामान्य स्थिति की मिलीजुली प्रतिक्रिया दिखी. जिस होटल में AP के कई पत्रकार रुके हुए थे, वहां उन्हें 30 मिनट के भीतर खाली करने का आदेश दिया गया.

कुछ शहर के बाहरी इलाके में विस्फोट की आवाज से जाग गए थे, लेकिन कुछ अन्य को कोई आवाज नहीं सुनायी दी. बॉरिस्पिल के मेयर ने कहा कि कुछ विस्फोट अज्ञात ड्रोन को मार गिराने के कारण हुए.

ख्रेशचत्यक पर खड़े मैक्सिम प्रुडस्कोय ने कहा, "मैं इस समय डर नहीं रहा हूं, हो सकता है कि मैं बाद में डर जाऊं."

अज़ोव सागर बंदरगाह शहर मारियुपोल में पत्रकारों ने संयम और भय के दृश्य देखे. लोग बस स्टॉप पर इंतजार कर रहे थे, ऐसा लग रहा था कि वे काम पर जाने के रास्ते में हैं, जबकि अन्य लोग अपनी कारों में शहर छोड़ने के लिए जल्दबाजी में थे.

कीव में सुबह में पेट्रोल स्टेशनों पर कारों की लंबी लाइनें लग गई जबकि अन्य कारें शहर से दूर जाती दिखीं. शहर की व्यापक मेट्रो प्रणाली को सभी सवारों के लिए मुफ्त घोषित किया गया था. कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को ने शहर के 30 लाख लोगों को घर के अंदर रहने का आह्वान किया.

पढ़ें- यूक्रेन से भारतीय छात्रा ने बताया,"अकेले और बेसहारा हैं हम!" दूतावास और भारत सरकार ने शुरू की 24×7 हेल्पलाइन

पढ़ें- तबाही के बीच सुरक्षित पनाह की तलाश में हैं यूक्रेन में Indians

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement