Advertisement

Russia Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन की बीच जंग शुरू, कीव-खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल से हमला

पुतिन ने साफ कहा है कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई होगी. 

Russia Ukraine Crisis: रूस-यूक्रेन की बीच जंग शुरू, कीव-खारकीव समेत कई यूक्रेनी शहरों में मिसाइल से हमला

impact on india if war started between russia and ukraine know all about 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः रूस और यूक्रेन के बीच आखिरकार जंग शुरू हो ही गई.  राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद यूक्रेन में कई जगह धमाके सुनाई दिए हैं. यूक्रेन की राजधानी कीव पर तो क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला होने की जानकारी सामने आ रही है. रूस द्वारा जंग के ऐलान के बाद यूक्रेन के पूर्वी बंदरगाह शहर मारियुपोल में शक्तिशाली विस्फोटों की आवाज सुनी गई. यूक्रेन के सभी हवाईअड्डों को बंद कर दिया गया है. पुतिन ने साफ कहा है कि अगर कोई दूसरा देश बीच में आता है तो उसके खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई होगी. 

पुतिन ने यूक्रेन को दी अंतिम चेतावनी
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि यूक्रेन-रूस के युद्ध को टाला नहीं जा सकता. इसलिए रूस स्पेशल मिलिट्री ऑपरेशन लॉन्च कर रहा है. इसका लक्ष्य यूक्रेन पर कब्जा करना नहीं है. पुतिन ने यूक्रेन की सेना को कहा है कि वह हथियार डालें और अपने घर जाएं.

यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine Crisis: डोनेत्स्क में लगातार पांच धमाके, यूक्रेन ने सभी हवाईअड्डे किए बंद  

यूक्रेन में लगातार हो रहे धमाके 
रुस की सेना लगातार यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई कर रही है. रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के यूक्रेन में 'मिलिट्री ऑपरेशन' की घोषणा के बाद यूक्रेन की राजधानी कीव में एक धमाका सुना गया. बिगड़ते हालातों के बीच कीव एयरपोर्ट को खाली करा लिया गया है. वहां मौजूद स्टाफ और यात्रियों को निकाला गया है. फिलहाल वहां विदेश के तीन एयरक्राफ्ट मौजूद हैं, जिनको उड़ान भरनी थी. लेकिन वे टेक-ऑफ नहीं कर पाए थे. यूक्रेन की राजधानी कीव के अलावा ओडेसा में भी धमाके सुनाई दे रहे हैं. 

UNSC की बैठक दोबारा शुरू
रूस के यूक्रेन के हमले के बाद UNSC की बैठक दोबारा शुरू हो गई है. बैठक में यूक्रेन के राजदूत ने कहा है कि युद्ध के अपराधियों का कोई शुद्धिकरण नहीं होता है. ऐसे लोग सीधे नरक में जाते हैं. न्यूज एजेंसी AFP के अनुसार, राष्ट्रपति पुतिन ने औपचारिक तौर से युद्ध का ऐलान कर दिया है. ऐसे में पूरी दुनिया सकते में आ गई है. 

यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन में लगा आपातकाल, अमेरिका ने रूस की Nord Stream 2 पाइपलाइन पर लगाया प्रतिबंध 

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की भावुक अपील
रूस के जारी टकराव की बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की टीवी पर लाइव आकर युद्ध को टालने की भावुक अपील की. उन्होंने रूसी लोगों को रूस-यूक्रेन के साझा इतिहास और संस्कृति की भी याद दिलाई. जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने व्लादिमीर पुतिन को फोन भी किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा उनका देश शांति चाहता है.

(हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement