Advertisement

Russia Ukraine War: लड़ते-लड़ते शहीद हो गई यूक्रेन की महिला सैनिक, 12 बच्चों की है मां, लाश के इंतजार में परिवार

ओल्गा सेमिडानोवा, रूसी सैनिकों के साथ आमने-सामने की लड़ाई में मारी गईं थीं. उनके 6 बच्चे हैं और 6 बच्चों को उन्होंने गोद लिया है.

Russia Ukraine War: लड़ते-लड़ते शहीद हो गई यूक्रेन की महिला सैनिक, 12 बच्चों की है मां, लाश के इंतजार में परिवार

Ukrainian Women died behind 12 childrens

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच जारी जंग में तबाही की अलग-अलग तस्वीरें सामने आ रही हैं. रूसी सैनिकों के साथ सीधी लड़ाई में 12 बच्चों की मां ओल्गा सेमिडानोवा (Olga Semidyanova) मारी गई हैं. उनकी उम्र 48 वर्ष थी.

ओल्गा सेमिडानोवा ने खुद 6 बच्चों को जन्म दिया था, वहीं 6 दूसरे बच्चों को उन्होंने गोद (Adopt) लिया था. ओल्गा सेमिडानोवा को यूक्रेन में 'मदर हिरोइन' का दर्ज हासिल हुआ है. 12 बच्चों की इस मां ने युद्ध के दौरान अदम्य साहस और शौर्य का प्रदर्शन किया है.

Russia Ukraine War: हत्यारे तानाशाह हैं Vladimir Putin, क्यों बोले जो बाइडेन?

ओल्गा सेमिडानोवा यूक्रेन के डोनेत्सक प्रांत में एक सैन्य चिकित्सक के तौर पर सेवाएं दे रही थीं. 3 मार्च को जब रूसी सेना युद्ध में आमने-सामने आ गई तो उन्होंने भी डंटकर मुकाबला किया. रूसी सेना के साथ युद्ध में ओल्गा सेमिडानोवा ने वीरगति हासिल की.
 

कब हुईं थी सेना में शामिल?

ओल्गा सेमिडानोवा साल 2014 में सेना में भर्ती हुईं थीं. जब डोनेत्सक और जापोरिज्जिया ओब्लास्ट के बीच की सीमा पर रूसी सैनिक बड़ी संख्या में एकजुट होने लगे तो उन्होंने भी पलटवार किया. यहीं उनकी मौत हो गई.  

लाश की इंतजार में है परिवार!

ओल्गा के परिवार को अब तक लाश नहीं मिली है. डोनेत्सक में भी भीषण युद्ध चल रहा है. माना जाता है कि इस शहर की अधिकांश आबदी रूस की समर्थक है. यहां सबसे पहले यूक्रेन के खिलाफ विद्रोह भड़का था. सेमिडानोवा मारहानेट शहर की निवासी थीं. अभी तक परिजन लाश के इंतजार में हैं. वह अपने पीछे 12 बच्चों को छोड़कर गई हैं.

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

यह भी पढ़ें-
DNA एक्सप्लेनर : कौन से देश हैं NATO में? क्या है यह संस्था?
DNA एक्सप्लेनर: क्यों पश्चिमी देश Ukraine के भविष्य पर चिंतित हैं, क्या चाहता है Russia?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement