Advertisement

Russia Ukraine Crisis: डोनेत्स्क में लगातार पांच धमाके, यूक्रेन ने सभी हवाईअड्डे किए बंद  

रूस के जारी टकराव की बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की टीवी पर लाइव आकर युद्ध को टालने की भावुक अपील की.

Russia Ukraine Crisis: डोनेत्स्क में लगातार पांच धमाके, यूक्रेन ने सभी हवाईअड्डे किए बंद  

Russian President Vladimir Putin. (File Photo)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः रूस और यूक्रेन के बीच टकराव (Russia Ukraine Conflict) कभी भी युद्ध हो सकता है. रूस की सेना लगातार यूक्रेन की ओर बढ़ रही है. राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई के आदेश दे दिए हैं. पुतिन ने कहा है कि अगर यूक्रेन पीछे नहीं हटता है तो जंग होकर रहेगी. रूस के सख्त तेवर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के रूसी ऑपरेशन में हस्तक्षेप करने वाले देश के खिलाफ भी जवाबी कार्रवाई का संकल्प लिया है. अलगाववादियों के कब्जे वाले पूर्वी यूक्रेन के शहर डोनेत्स्क में गुरुवार तड़के कम से कम पांच विस्फोटों की आवाज सुनी गई, जिसके बाद चार सैन्य ट्रक घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

यूक्रेन ने हवाईअड्डे बंद किए
रूस के साथ जारी टकराव के बाद पूर्वी यूक्रेन में हवाईअड्डों को आधी रात से सुबह 7 बजे (स्थानीय समयानुसार) तक बंद कर दिया. अधिकारियों ने कुछ हवाई क्षेत्र को खतरे वाले क्षेत्र के रूप में भी घोषित किया है. यूक्रेनी हवाई क्षेत्र में नागरिक विमानों को प्रतिबंधित कर दिया गया है. यूक्रेन में फंसे लोगों को निकालने के लिए अन्य देश लगातार कोशिशें कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन में लगा आपातकाल, अमेरिका ने रूस की Nord Stream 2 पाइपलाइन पर लगाया प्रतिबंध 

यूक्रेन से 182 छात्रों को लेकर एक और फ्लाइट पहुंची दिल्ली
भारत सरकार यूक्रेन में फंस छात्रों को निकालने के लिए युद्ध स्तर पर अभियान चला रही है. यूक्रेन इंटरनेशनल एयरलाइंस (यूआईए) की एक स्पेशल फ्लाइट छात्रों सहित 182 भारतीय नागरिकों के साथ आज सुबह 7:45 बजे दिल्ली हवाई अड्डे पर लैंड हुई. इससे पहले 242 छात्रों को लेकर एयर इंडिया का विशेष विमान मंगलवार को दिल्ली पहुंचा था.  

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने की भावुक अपील
रूस के जारी टकराव की बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की टीवी पर लाइव आकर युद्ध को टालने की भावुक अपील की. उन्होंने रूसी लोगों को रूस-यूक्रेन के साझा इतिहास और संस्कृति की भी याद दिलाई. जेलेंस्की ने बताया कि उन्होंने व्लादिमीर पुतिन को फोन भी किया था, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. यूक्रेनी राष्ट्रपति ने कहा उनका देश शांति चाहता है.

(हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement