Advertisement

Russia-Finland Issue: पड़ोसी देश को सबक सिखाने के मूड में पुतिन, गैस सप्लाई रोककर दिखाई ताकत

Russia-Finland Clash: रूस और फिनलैंड के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है. पुतिन ने अब पड़ोसी देश की गैस सप्लाई पूरी तरह से बंद कर दी है.

Russia-Finland Issue: पड़ोसी देश को सबक सिखाने के मूड में पुतिन, गैस सप्लाई रोककर दिखाई ताकत

पुतिन ने दिखाई फिनलैंड को अपनी ताकत

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस ने पहले ही फिनलैंड को नाटो में शामिल होने के बदले कीमत चुकाने की बात कही थी. पुतिन ने अपनी धमकी को अमली जामा पहनाना शुरू भी कर दिया है. रूसी सरकारी गैस आपूर्ति एजेंसी गजप्राम ने कहा है कि फिनलैंड ने रूबल में भुगतान करने की मांग मानने से इनकार कर दिया है. बदले में रूस ने भी पड़ोसी देश की गैस की सप्लाई रोक दी है. रूस का यह फैसला फिनलैंड के नाटो में शामिल होने के ऐलान के बाद आया है. 

पेमेंट विवाद के आधार पर रोकी सप्लाई
विदेशों से गैस खरीदने वाली फिनलैंड की सरकारी कंपनी गैसम ने कहा है कि वे पहले से ही रूसी गैस सप्लाई को बंद करने के लिए तैयार थे. फिनलैंड अपनी गैस आपूर्ति के लिए बड़े पैमाने पर रूस पर निर्भर है. व्लादिमीर पुतिन पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ने के बाद भी अब तक अपनी अकड़ छोड़ने के लिए तैयार नहीं नजर आ रहे हैं. 

रूस-यूक्रेन युद्ध को शुरू हुए 87 दिन हो चुके हैं औ इसके बावजूद शांति के आसार दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहे हैं. यूक्रेन को सबक सिखाने की रेस में पुतिन इतना बढ़ चुके हैं कि रूस के पड़ोसी देश फिनलैंड और स्वीडन पर भी कार्रवाई कर रहे हैं. 

यह भी पढ़ें: Russia-Finland Nato Clash: पुतिन के सहयोगी की फिनलैंड-ब्रिटेन को धमकी, 'राख में मिला देंगे...'

Nato में शामिल होने को लेकर है आपत्ति 
रूस के पड़ोसी देश स्वीडन और फिनलैंड ने नाटो में शामिल होने का ऐलान कर तनाव को और ज्यादा बढ़ा दिया है. इसके बाद ऐक्शन में आते हुए रूस ने फिनलैंड को तत्काल प्रभाव से गैस सप्लाई रोक दी है. रूस ने बताया है कि फिनलैंड ने रूबल में गैस का भुगतान करने से इनकार कर दिया था इसलिए सप्लाई को बंद कर दिया गया है. 

रूस के इस कदम में फिनलैंड में ऊर्जा संकट गहरा सकता है. वैकल्पिक व्यवस्था होने तक फिनलैंड की अर्थव्यवस्था पर भी गहरा असर पड़ सकता है. फिनलैंड अपनी ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए रूस से भारी मात्रा में गैस खरीदता है.

यह भी पढ़ें: Finland ने किया NATO में शामिल होने का ऐलान, रूस ने कहा- अंजाम भुगतने को तैयार रहो

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए  हिंदी गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement