Advertisement

Russia-Ukraine War : रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों पर चीन ने कही यह बात

रूस पर अमेरिका के द्वारा लगाए गए प्रतिबंधों पर चीन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. क्या कहा है जानिए

Russia-Ukraine War : रूस पर अमेरिकी प्रतिबंधों पर चीन ने कही यह बात

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी : मंगलवार को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने रूस से हो रहे पेट्रोलियम आयात पर प्रतिबन्ध लगा दिया है. प्रतिबन्ध पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए रूस ने पश्चिमी देशों के ख़िलाफ़ अपनी ओर से कड़े प्रतिबन्ध लगाने की बात की. बीजिंग में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता Zhao Lijian ने कहा कि चीन(China) अमेरिका द्वारा रूस पर लगाए गए सभी प्रतिबंधों का विरोध करता है.   उन्होंने यह भी कहा कि रूस और यूक्रेन के प्रति अमेरिकी नीतियां चीन(China) के अधिकारों के विरोध में नहीं होनी चाहिए.

अमेरिका की चीनी कंपनियों  को धमकी

रूस पर प्रतिबन्ध लगाते हुए अमेरिका(USA) ने चीनी कंपनियों को स्पष्ट स्वर में निर्देश दे दिया था कि अगर उन्होंने अमेरिका में प्रतिबंधों का पालन नहीं किया तो उन्हें अमेरिकी मदद  मिलनी बंद हो जाएगी. इस बाबत ख़बर अमेरिका की कॉमर्स सेक्रटरी   Gina Raimondo के हवाले से आई थी जिन्होंने न्यू यॉर्क टाइम्स के साथ हुई अपनी बात में इसका खुलासा किया था. कॉमर्स सेक्रटरी Raimondo का कहना था कि अमेरिका सेमीकंडक्टर बनाने वाली कंपनी  International Corp (0981.HK) और अन्य चीनी कंपनियों का कारोबार बंद करवा देगी अगर इसने अमेरिका में रहते हुए रूस पर अमेरिकी प्रतिबन्ध का सम्मान नहीं किया तो.

Russia Ukraine War : रूस की दुनिया को धमकी, हमने प्रतिबन्ध लगाए तो तुम्हें ज़्यादा नुकसान होगा

ब्लैकलिस्ट हो सकती हैं कम्पनियां

अमेरिका(USA) ने इन कंपनियों को किसी भी तरह की आधुनिक तकनीक की आपूर्ति बंद करने की भी धमकी दी. व्हाइट हाउस ने इन कंपनियों को ब्लैकलिस्ट करने की धमकी भी दी अगर वे अमेरिकी प्रतिबन्ध के ख़िलाफ़ जाकर रूस को किसी भी तरह की मदद देते हैं. अमेरिका(USA) की कोशिश यूक्रेन पर हमला करने वाले रूस को कई आधुनिक तकनीक से दूर रखने का है.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement