Advertisement

Russia-Ukraine War: इजरायल के PM ने की रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात, क्या थमेगी जंग?

रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायल ने रूस के साथ युद्ध रुकवाने के लिए बातचीत की है. यूक्रेन और रूस के बीच बीते 10 दिनों से युद्ध चल रहा है.

Russia-Ukraine War: इजरायल के PM ने की रूस के राष्ट्रपति से मुलाकात, क्या थमेगी जंग?

Russia and israel

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रूस के यूक्रेन पर हमले को 10 दिन बीत चुके हैं. किसी तरह की बातचीत के जरिए फिलहाल कोई हल निकलता नजर नहीं आया है. इस बीच शनिवार को इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट (Naftali Bennett) ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin)से मुलाकात की है. युद्ध के बीच हुई इस मुलाकात को काफी अहम माना जा रहा है.  

युद्ध रुकवाने की कोशिश
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस मुलाकात के दौरान पुतिन और बेनेट के बीच लगभग तीन घंटे तक बातचीत हुई है.बताया जा रहा है कि इजरायल ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष में मध्यस्थता की पेशकश की है. इससे पहले भी इजरायल यूक्रेन पर रूस के हमले की निंदा कर चुका है. इजरायल की तरफ से यूक्रेन को सहायता भी की गई है. ऐसे में रूस के साथ इजरायल की इस बातचीत को अहम माना जा रहा है. 

इजरायल का रुख
यूक्रेन में 24 फरवरी को रूस की सैन्‍य कार्रवाई के बाद से इजरायल ने इस मसले पर संतुलित रुख अपनाने की कोशिश की है. वह लगातार दोनों देशों के शीर्ष नेतृत्‍व के संपर्क में बना हुआ है. इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की भी इजरायल से युद्ध रोकने के लिए मध्यस्थता की अपील कर चुके हैं.

यूक्रेन और रूस की बातचीत
बता दें कि रूस और यूक्रेन की दो दौर की वार्ता बेलारूस में हो चुकी है. हालांकि यह दोनों ही वार्ताएं किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची हैं. अब यूक्रेन और रूस के बीच तीसरे दौर की वार्ता सोमवार को होनी है.

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: संघर्ष जारी लेकिन आंसुओं, बेबसी और प्रार्थनाओं की ये तस्वीरें कह रहीं- 'बस भी करो अब'

हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement