Advertisement

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति zelensky की हत्या के लिए रूस ने भेजे 400 किलर्स! हिट लिस्‍ट में 23 लोगों के नाम

ब्रिटिश अखबार डेली मेल ने दावा किया है कि युद्ध को निर्णायक मोड़ पर पहुंचाने के लिए रूस ने प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप को कांट्रेक्ट दिया है.  

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति zelensky की हत्या के लिए रूस ने भेजे 400 किलर्स! हिट लिस्‍ट में 23 लोगों के नाम

russia made a plan to assassinate the ukraine president Volodymyr Zelensky

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः यूक्रेन पर रूस के हमले (Russia Ukraine War) लगातार तेज होते जा रहे हैं. इन हमलों का यूक्रेन भी जवाब दे रहा है. रूसी सेना यूक्रेन की राजधानी कीव की ओर तेजी से बढ़ रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब रूस ने यूक्रेन के लिए नई रणनीति अपनाई है. इसके लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) की हत्या का प्लान बनाया गया है. इतनी ही नहीं रूस की हिट लिस्ट में 23 लोगों के नाम हैं. 

इस मिलिट्री ग्रुप को सौंपा गया काम
ब्रिटेन के अखबार डेली मेल ने बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky) की हत्या करने के लिए खूंखार प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप 'वैगनर ग्रुप' को काम पर लगाया है. अखबार के मुताबिक एक काम को करने के लिए ग्रुप के 400 सदस्य यूक्रेन में मौजूद हैं.  

यह भी पढ़ेंः Ukraine Russia War: तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो कौन सा देश किसके साथ खड़ा होगा?

हिट लिस्ट में इन लोगों का नाम 
डेली मेल के मुताबिक वैगनर ग्रुप के हिट लिस्ट में कुल 23 लोग हैं. इसमें कीव के मेयर का नाम भी शामिल है. इस ग्रुप की लिस्ट में राष्ट्रपति जेलेंस्की के अलावा कीव के मेयर विटाली क्लिट्स्को, मेयर के भाई वलादमिर लादक्लिट्स्को समेत कुल 23 लोगों के नाम हैं.
यह खूंखार वैगनर ग्रुप राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की (President Volodymyr Zelensky)की हत्या करने के लिए अफ्रीका से यूक्रेन के लिए उड़ चुका है. 

रूस के लिए काम करने का दावा 
इस वैगनर ग्रुप पर पहले भी कई दफा रूस की सैन्य मदद करने और रूस के लिए काम करने का दावा किया जा चुका है. दावों की माने तो क्रीमिया और सीरिया में भी रूस के इशारे पर इस प्राइवेट मिलिट्री ग्रुप के लड़ाके रूस के लिए लड़ाइयां कर चुके हैं. वैगनर ग्रुप को राष्ट्रपति पुतिन का करीबी भी माना जाता है. हालांकि, राष्ट्रपति पुतिन का ऑफिस क्रेमलिन कई मौकों पर पुतिन से वैगनर ग्रुप के संबंधों को अफवाह करार दे चुका है.
 
(इनपुट-शिवांक मिश्रा)
 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement