Advertisement

रमीज राजा ने Imran Khan के बारे में सालों पहले कही थी ये बात, अब हो रहा वीडियो वायरल

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ रमीज राजा ने अपना एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह इमरान खान की खूबियों के बारे में बात कर रहे हैं.

रमीज राजा ने Imran Khan के बारे में सालों पहले कही थी ये बात, अब हो रहा वीडियो वायरल
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः पाकिस्तान (Pakistan) में जारी सियासी संकट के बीच पूर्व क्रिकेटर रमीज राजा (Ramiz Raja) का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को कुछ साल पहले का बताया जा रहा है. उन्होंने इस वीजियो को जारी कर बताने की कोशिश की कि इमरान खान (Imran Khan) मुश्किल से मुश्किल परिस्थितयों से बाहर निकलने में माहिर हैं. पिछले साल सितंबर में रमीज राजा को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) का मुख्य कार्यकारी नियुक्त किया गया था.

यह भी पढ़ेंः South Delhi के मेयर का आदेश-नवरात्रि पर नहीं खुलेंगी मीट की दुकानें, Asaduddin Owaisi ने पीएम मोदी पर साधा निशाना 

वीडियो में की थी ये भविष्यवाणी 
इस वीडियो में रमीज राजा (Ramiz Raja) इमरान खान के बारे में भविष्यवाणी करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को 2019 का बताया जा रहा है. इसमें उन्होंने उन कारणों को गिनाया जिसके कारण इमरान बतौर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री सफल रहेंगे. गौरतलब है कि पूर्व क्रिकेट कप्तान इमरान 2018 में पाकिस्तान की सत्ता पर काबिज हुए थे. उन्होंने आवाम से ‘नए पाकिस्तान’ का वादा किया था, लेकिन इसमें सफल नहीं हो सके. उल्टा पाकिस्तान की स्थिति खराब जरूर कर दी.

यह भी पढ़ेंः Weather Today: लू तोड़ सकती है पिछले 10 साल का रिकॉर्ड, कई सालों बाद पड़ रही ऐसी गर्मी

‘मेरे शब्द याद रखें, इमरान सफल होंगे’
पाकिस्तान ने इमरान खान की अगुवाई में 1992 में क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता था. तब रमीज राजा भी उस टीम का हिस्सा थे. इमरान जब सत्ता में आए तो उन्होंने इस पूर्व क्रिकेटर को पीसीबी में बड़ी जिम्मेदारी सौंप दी. वीडियो में राजा कहते नजर आ रहे हैं, ‘ आप कुछ ही आकलन कर सकते हैं. आप महंगाई या बाकी मुद्दों के बारे में भी बात कर सकते हैं, लेकिन मेरे शब्द याद रखें. इमरान सफल होंगे और आपको बार-बार गलत साबित करेंगे. ऐसा इसलिए है क्योंकि उनका इरादा अच्छा है. वह कड़े परिश्रमी और बुद्धिमान हैं’.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement