Advertisement

VICTORY DAY FLYPAST कैंसल कराने के पीछे क्या थी वजह? खराब मौसम या कोई डर!

Putin Cancels VICTORY DAY FLYPAST पहले माना जा रहा था कि पुतिन अपनी ताकत दिखाएंगे लेकिन ऐसा नहीं किया. पुष्पेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट.

VICTORY DAY FLYPAST कैंसल कराने के पीछे क्या थी वजह? खराब मौसम या कोई डर!

पुतिन ने हमले के डर से रद्द किया मार्च

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: ऐसी उम्मीद की जा रही थी कि VICTORY DAY परेड में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया को अपनी ताकत दिखाएंगे. रूस के खतरनाक 77 प्लेन FLYPAST के दौरान अपनी गरज से दुश्मनों की रूह तक को कांपने के लिए मजबूर कर देंगे. DOOMSDAY PLANE को आसमान में कम ऊंचाई पर उड़ाकर दुनिया को परमाणु हमले के डर से डराने की कोशिश करेंगे. ऐसा नहीं हो सका. 

बीच में रोक दिया गया एयर शो
FLYPAST नहीं हो सका, एयर शो को बीच में ही रोक दिया गया. DOOMSDAY PLANE भी नदारद रहा. रूस की तरफ से दोष दिया गया खराब मौसम को. अब नए चौंका देने वाले दावे ने शक पैदा कर दिया है कि क्या वास्तव में खराब मौसम की वजह से पुतिन ने अपनी ताकत दिखाने की योजना में बदलाव किया था या किसी डर की वजह से पुतिन ने पैर पीछे खींचे थे. 

 

ये भी पढ़ें: Vladimir Putin 69 की उम्र में फिर बनेंगे बाप ! रूमर्ड गर्लफ्रेंड है प्रेग्नेंट 

हवाई हमले का था डर
ये दावा किसी और ने नहीं बल्कि रूस के ही GENERAL SVR नाम के टेलीग्राम चैनल ने किया है. ये रूस का पुतिन विरोधी आउटलेट है जो दावा करता है कि क्रेमलिन में उसके सोर्स हैं. इस चैनल के मुताबिक रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ने संभावित हवाई हमले के डर से अपनी योजना में बदलाव किया है. हालांकि, ये नहीं बताया गया कि FLYPAST पर किस तरह  का हमले का डर था आत्मघाती हमले या मिसाइल से हमले का था.

मौसम बदलने वाले प्लेन का फ्लीट भी नहीं था तैनात
इससे पहले जब भी विक्ट्री डे के जश्न पर खराब मौसम का साया मंडराने की संभावना होती थी रूस के आसमान में एक खास तरह के प्लेन का फ्लीट तैनात कर दिया जाता था. इन प्लेन का नाम है AN-26. इस मौसम बदलने वाला प्लेन भी कह सकते हैं. ये प्लेन सिल्वर आयोडाइड, लिक्विड नाइट्रोजन और ड्राई आइस के जरिए बादलों की रफ्तार बढ़ा देता है. ऐसा करने से बादल मॉस्को के रेड स्कवायर पर न बरस कर शहर के बाहर किसी गांव में बारिश करते थे. इस बार 9 मई को इस प्लेन के फ्लीट को तैनात नहीं किया गया था. इस वजह से हवाई हमले का शक और भी गहरा होता है.

 

ये भी पढ़ें: Russia Victory Day: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बताई वजह, क्यों किया यूक्रेन पर हमला...

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement