Advertisement

बुद्ध पूर्णिमा पर लुंबिनी में बोले PM मोदी- सभी के हित में भारत-नेपाल की दोस्ती

लुंबिनी (Lumbini) में पीएम मोदी (PM Narendra Modi) ने कहा कि भारत में बोधगया, कुशीनगर, सारनाथ और नेपाल में लुंबिनी ये हमारी सांझी विरासत के सबूत हैं.

बुद्ध पूर्णिमा पर लुंबिनी में बोले PM मोदी- सभी के हित में भारत-नेपाल की दोस्ती

नेपाल के लुंबिनी मेंबोले PM नरेंद्र मोदी

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को नेपाल के लुंबिनी पहुंचे. लुंबिनी में मोदी ने नेपाल के पीएम शेर बहादुर देउबा से द्विपक्षीय वार्ता की. इस दौरान दोनों ही नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी में नए क्षेत्रों की तलाशने और मौजूदा सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की. लुंबिनी (Lumbini) में बौद्ध सम्मेलन (Buddha Purnima) को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के संबंध एक-दूसरे के हित में हैं. उन्होंने कहा कि भारत में बोधगया, कुशीनगर, सारनाथ और नेपाल में लुंबिनी ये हमारी सांझी विरासत के सबूत हैं.

पीएम मोदी ने कहा कि बुद्ध मानवता की सामूहिक समझ के प्रतीक हैं, भारत और नेपाल (Nepal) की मजबूत होती मैत्री और नजदीकी समूची मानवता का कल्याण करेगी. दोनों देशों के रिश्ते बहुत पुराने हैं. PM नरेंद्र मोदी ने कहा कि जिस स्थान पर मेरा जन्म हुआ, गुजरात के वडनगर में, वहां सदियों पहले बौद्ध शिक्षा का बहुत बड़ा केंद्र था. आज भी उनके गृह नगर वडनगर में भगवान बुद्ध की यात्राओं से जुड़े पौराणिक अवशेष मिल रहे हैं, जल्द ही वहां उत्खनन का कार्य जारी किया जाएगा.

'बुद्ध बोध भी हैं, बुद्ध शोध भी हैं'
पीएम ने कहा कि बुद्ध मानवता के सामूहिक बोध का अवतरण हैं. बुद्ध बोध भी हैं और बुद्ध शोध भी हैं. बुद्ध विचार भी हैं और बुद्ध संस्कार भी हैं. बता दें कि वैशाख पूर्णिमा के दिन लुंबिनी में सिद्धार्थ के रूप में बुद्ध का जन्म हुआ. इसी दिन बोधगया में बोध प्राप्त करके भगवान बुद्ध बने और इसी दिन कुशीनगर में उनका महापरिनिर्वाण हुआ.

ये भी पढ़ें- PSI Recruitment Scam: पीएम मोदी को खून से लिखी चिट्ठी, 'न्याय दिलाइए वरना बन जाएंगे आतंकवादी'

आपको बता दें कि 2014 में शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेपाल का यह पांचवां दौरा है. इससे पहले कम्युनिस्ट पार्टी के पीएम केपी शर्मा ओली के शासनकाल में भारत और नेपाल के रिश्तों में थोड़ी तल्खी देखी गई थी. चीन के इशारे पर ओली ने कालापानी और अन्य जगहों पर नेपाल का होने का दावा ठोका था. हालांकि, शेर बहादुर देउबा के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों देशों के रिश्ते में एक बार सहजता नजर आ रही है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement