दुनिया
Trump-Modi Phone Call Diplomacy: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच कनाडा में G7 Summit के दौरान ही बात होनी थी, लेकिन Iran-Israel War के चलते ट्रंप के जल्दी वापस लौटने से यह मुलाकात नहीं हो सकी थी. इसी कारण ट्रंप ने उनसे फोन करने का आग्रह किया था.
Trump-Modi Phone Call Diplomacy: पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर के अमेरिकी दौरे को लेकर भारत में उठे विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की है. दोनों नेताओं के बीच करीब 35 मिनट तक फोन पर बात हुई है. यह फोन कॉल प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के आग्रह पर किया था, जो कनाडा में G7 Summit के दौरान दोनों नेताओं की मुलाकात होने से पहले ही Iran-Israel War की इमरजेंसी के चलते अमेरिका वापस लौट गए थे. पीएम मोदी ने ट्रंप को पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) का पूरा ब्योरा दिया है. साथ ही उन्होंने एक बार फिर कश्मीर के मुद्दे पर किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार नहीं करने की बात ट्रंप से कही है. इसके अलावा पीएम मोदी ने एक बार फिर दोहराया है कि आतंकवादी हरकत को भारत युद्ध के बराबर ही मानेगा. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच सीजफायर (India-Pakistan Ceasefire) कराने के ट्रंप के दावे को लेकर भारत में पीएम मोदी राजनीतिक हंगामे में घिरे हुए हैं. पीएम मोदी के बार-बार इससे इंकार करने और ट्रंप के हर जगह इसका श्रेय लेने की कोशिश करने के चलते दोनों नेताओं के बीच पिछले दिनों तनाव बनता दिखाई दिया है. ऐसे में इस फोन वार्ता को बेहद अहम माना जा रहा है.
आइए 5 पॉइंट्स में इस बारे में सबकुछ बताते हैं-
1. कनाडा में जी-7 समिट के दौरान होनी थी मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूएस प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात कनाडा में जी-7 समिट के दौरान अलग से होनी थी. ईरान-इजरायल के बीच युद्ध (Iran-Israel War) छिड़ जाने के कारण ट्रंप अचानक कनाडा से समिट बीच में ही छोड़कर अमेरिका लौट गए थे. इसके चलते यह मुलाकात नहीं हो सकी थी. ट्रंप ने पीएम मोदी से जी-7 समिट के बाद अमेरिका होते हुए लौटने का आग्रह किया था, लेकिन पीएम मोदी ने पूर्व निर्धारित कार्यकर्मों के चलत इससे इंकार कर दिया था. इसके बाद ट्रंप ने उन्हें फोन पर बात करने का आग्रह किया था. इसी कारण पीएम मोदी ने बुधवार को ट्रंप को फोन किया है.
2. मोदी ने ट्रंप से पूछा- कब हुई थी मध्यस्थता की बात
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने ट्रंप-मोदी की फोन पर बातचीत की जानकारी DD News को दी है. उन्होंने कहा,'राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ वार्ता में पीएम मोदी ने स्पष्ट कर दिया कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी भी स्तर पर और कभी भी न तो भारत-अमेरिका के व्यापार समझौते पर चर्चा हुई और ना ही भारत-पाकिस्तान के बीच अमेरिका द्वारा किसी तरह की मध्यस्थता का मुद्दा उठा और ना ही भविष्य में ऐसा होगा.' उन्होंने कहा,' करीब 35 मिनट बातचीत में मिलिट्री एक्शन रोकने को लेकर भी पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि यह वार्ता सीधे भारत और पाकिस्तान के बीच दोनों सेनाओं के स्थापित मौजूदा चैनलों के जरिये हुई. यह काम पाकिस्तान के आग्रह पर किया गया था.'
#WATCH | Foreign Secretary Vikram Misri says, "PM Modi told President Trump clearly that during this entire series of incidents, never were talks held at any level on India-America trade deal and mediation between India and Pakistan by America. The talks regarding cessation of… pic.twitter.com/C0yoPGHC2j
— ANI (@ANI) June 18, 2025
3. 'पाकिस्तान की गोली का जवाब भारत गोले से देगा'
मिसरी ने कहा,'प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप के सामने स्पष्ट किया है कि आतंकी हरकत को युद्ध के बराबर माना जाएगा. भारत पाकिस्तान के किसी भी उकसावे का जवाब दोगुने प्रहार से देगा. यदि पाकिस्तान की तरफ से गोली चलाई जाएगी तो भारत उसका जवाब गोले से देगा.' उन्होंने कहा,'प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति ट्रंप से कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत किसी भी व्यापार समझौते का सहारा नहीं लेगा और हमारे प्रयास निरंतर जारी रहेंगे.' उन्होंने कहा कि इस वार्ता में भारत का अपनी सुरक्षा नीतियों और मौजूदा ऑपरेशंस के प्रति अटूट प्रतिबद्धता दिखाई है, जिसका फोकस ऑपरेशन सिंदूर बना हुआ है.
4. पाकिस्तानी आर्मी चीफ की अमेरिक में मौजूदगी के दौरान हुई वार्ता
मोदी और ट्रंप की यह वार्ता पाकिस्तानी आर्मी चीफ आसिम मुनीर की अमेरिका में मौजूदगी के दौरान हुई है. राष्ट्रपति ट्रंप के बुधवार के शेड्यूल में लंच मीटिंग के दौरान पाकिस्तानी आर्मी चीफ मुनीर के भी मेहमान के तौर पर मौजूदगी दिखाई गई है. मुनीर अमेरिका के बुलावे पर वॉशिंगटन पहुंचा है, जहां उसने US Army Day समारोह में दुनिया के अन्य सेनाध्यक्षों के साथ मेहमान के तौर पर शिरकत की है. माना जा रहा है कि इस दौरान मुनीर की अमेरिका के शीर्ष अधिकारियों के साथ भी बैठक हुई है, जिसमें उसे ईरान-इजरायल युद्ध में किसी भी तरीके से शामिल नहीं होने की ताकीद की गई है. साथ ही भारत के खिलाफ भी किसी तरह की कार्रवाई शुरू नहीं करने को लेकर भी ताकीद की गई है.
5. कांग्रेस ने घेरा हुआ है सरकार को मुनीर के यूएस में मेहमान बनने पर
पाकिस्तान आर्मी चीफ की अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात को लेकर भारत में राजनीतिक हंगामा मचा हुआ है. कांग्रेस ने पीएम मोदी की सरकार को इस मुद्दे पर घेरा है. कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक्स पोस्ट में लिखा,'22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले से सीधे संबध रखने वाले भड़काऊ, आग लगाने वाले और उत्तेजक कमेंट करने वाला फील्ड मार्शल आसिम मुनीर आज राष्ट्रपति ट्रंप के साथ व्हाइट हाउस में लंच करेगा. क्या इसी कारण राष्ट्रपति ट्रंप ने G7 समिट एक दिन जल्दी छोड़ी है, जिससे नरेंद्र मोदी को गले लगाने से मना कर दिया गया? राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद 14 बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम कराया है, जिसका मतलब है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को समाप्त कर दिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला ने पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी अभियानों में एक अभूतपूर्व भागीदार बताया है. यह Namaste Trump द्वारा Howdy Modi को तिहरा झटका है. भारतीय कूटनीति बिखर रही है और प्रधानमंत्री चुप हैं. कल चीन को उनकी (कुख्यात) क्लीन चिट की पांचवीं वर्षगांठ है.'
Field Marshall Asim Munir, the man whose inflammatory, incendiary and provocative remarks were linked directly to the April 22 Pahalgam terror attacks, is having lunch today with President Trump in the White House. Is this why President Trump abandoned the G7 Summit a day early…
— Jairam Ramesh (@Jairam_Ramesh) June 18, 2025
जयराम रमेश ने पीएम मोदी और ट्रंप की फोन पर बातचीत होने की खबर पर भी रिएक्ट किया है. उन्होंने कहा,'आसिम मुनीर ने आग लगाने का जो बयान दिया था, उसका सीधा संबंध 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से है. आज इसी व्यक्ति (आसिम मुनीर) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोजन करने का विशेष निमंत्रण मिला है. हमारा प्रतिनिधिमंडल तो केवल उपराष्ट्रपति से मिल सका था, लेकिन आसिम मुनीर राष्ट्रपति से मिला है. आज खबर आई है कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 35 मिनट तक फोन पर बात हुई. राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत के बारे में जो कहा और हमें जो कहा गया, उसमें जमीन आसमान का फर्क है. प्रधानमंत्री मोदी आप एक सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुलाते है? आप (प्रधानमंत्री मोदी) विपक्ष को क्यों नहीं बुलाते हैं? आप सर्वदलीय बैठक में बताइए कि उनसे (अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप) क्या बात हुई?'
#WATCH दिल्ली: कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, "... असीम मुनीर ने आग लगाने का जो बयान दिया था, उसका सीधा संबंध 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से है। आज इसी व्यक्ति(असीम मुनीर) को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ भोजन करने का विशेष निमंत्रण मिला है... हमारा प्रतिनिधिमंडल… pic.twitter.com/ie6qvaYEfq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 18, 2025
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.