Advertisement

Papua New Guinea में 60 से अधिक लोगों का नरसंहार, फायरिंग में हुई मौत, वजह क्या है?

Papua New Guinea: पपुआ न्यू गिनी में हुई फारिंग में 60 लोग जान गंवा चुके हैं. हाइलैंड्स इलाके में हुई इस वारदात पर दुनिया सन्न है.

Latest News
Papua New Guinea में 60 से अधिक लोगों का नरसंहार, फायरिंग में हुई मौत, वजह क्या है?

Papua New Guinea 

Add DNA as a Preferred Source

पपुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea) में भीषण नरसंहार हुआ है. हाइलैंड्स में हुई फायरिंग में कम से कम 60 लोगों की हत्या कर दी गई है. चुपके से हुई इस फायरिंग में दर्जनों लोग गंभीर रूप से जख्मी भी हैं. एंगा प्रांत में आदिवासियों के बीच कुछ विवाद हुआ जिसके बाद हिंसा भड़की. 

पपुआ न्यू गिनी का हाइलैंड्स इलाका हिंसक वारदतों का गढ़ है. यहां पहले भी नरसंहार की घटनाएं हो चुकी हैं. अवैध हथियारों की बिक्री यहां खुलेआम होती है.

क्यों भड़की है हाइलैंड्स में हिंसा?
लोग सब्जियों की तरह हथियार खरीदते हैं. बढ़ते गन कल्चर की वजह से यहां अक्सर हिंसक झड़पें होती हैं. पपुआ न्यू गिनी पुलिस के मुताबिक यह घटना राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में हुई है.

हाइलैंड्स वाबाग शहर के पास है. पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों की शिनाख्त कर रही है. 

हमलावरों ने अचानक की फायरिंग?
ऑस्ट्रेलियन ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट के मुताबिक यह हाइलैंड्स में हुई अब तक की सबसे बड़ी वारदात है. यह अभी तक पता नहीं चल सकी कि क्यों हमलावरों ने अचानकर इतने बड़े स्तर पर फायरिंग शुरू कर दी. 

जनजातीय हिंसा का शिकार हो रहा हाइलैंड्स
हाइलैंड्स में जंगल और जमीन की लड़ाई जनजातीय संघर्ष की वजह बन रही है. इस इलाके में भड़की हिंसा की वजह से एंगा में 3 महीने का लॉकडाउन लगाना पड़ गया था.

पुलिस ने पूरे इलाके में कर्फ्यू लगा दिया था और ट्रैफिक बैन कर दिया था. यहां लगातार बढ़ता जनजातीय संघर्ष दुनिया की चिंता बढ़ा रहा है.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement