Advertisement

इंटरपोल महासभा में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, दाऊद- हाफिज सईद पर पूछा सवाल तो हो गई बोलती बंद

इंटरपोल महासभा की बैठक में पाकिस्तान के अधिकारियों से जब अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम और हाफिज सईद के बारे में सवाल पूछा गया तो वह एकदम चुप हो गए.

इंटरपोल महासभा में बेनकाब हुआ पाकिस्तान, दाऊद- हाफिज सईद पर पूछा सवाल तो हो गई बोलती बंद

दाऊद इब्राहिम (फाइल फोटो)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: भारत के मोस्ट वॉन्टेड अपराधी अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) और 26/11 मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड हाफिज सईद (Hafiz Saeed) को लेकर एक बार फिर पाकिस्तान (Pakistan) बेनकाब हो गया है. इंटरपोल महासभा की बैठक में पाकिस्तान के अधिकारियों से जब दाऊद और हाफिज सईद से जुड़ा सवाल पूछा गया तो वह एकदम चुप हो गए और कोई जवाब नहीं दे सके.

इंटरपोल महासभा की मीटिंग (Interpol General Assembly) दिल्ली में हो रही है. मीटिंग के दौरान इंटरपोल के अधिकारियों ने पाकिस्तान के संघीय जांच एजेंसी (FIA) के महानिदेशक मोहसिन बट से जब सवाल पूछा कि दाऊद इब्राहिम और लश्कर-ए-तैयबा के प्रमुख हाफिज सईद को कब भारत को सौंप रहे हो? इस पर उन्होंने एकदम चुप्पी साध ली.

ये भी पढ़ें- बाइडन ने कहा था सबसे खतरनाक देश, अब अमेरिकी मंत्री ने पाकिस्तान पर जताया भरोसा

25 साल बाद भारत में हो रही इंटरपोल की बैठक
भारत में 1997 के बाद पहली बार इंटरपोल की बैठक का आयोजन हो रहा है. चार दिन चलने वाले इस बैठक में 195 देशों के प्रतिनिधिमंडल भाग ले रहे हैं. इन प्रतिनिध मंडलों में मंत्री, देशों के पुलिस प्रमुख, राष्ट्रीय केंद्रीय ब्यूरो के प्रमुख और वरिष्ठ पुलिस अधिकारी शामिल हैं. बैठक का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को समापन समारोह को संबोधित करेंगे.

यह भी पढ़ें- कमिकेज ड्रोन क्या होते हैं? शाहेद ड्रोन के झुंड ने यूक्रेन में मचा दी है तबाही 

पीएम मोदी ने आतंकवाद पर दी दुनिया को नसीहत
इंटरपोल जनरल असेंबली में पीएम मोदी (Narendra Modi) ने  आतंकवाद को लेकर दुनियाभर के देशों को नसीहत दी. उन्होंने कहा कि अगर खतरे वैश्विक हों तो प्रतिक्रिया स्थानीय नहीं होनी चाहिए. इंटरपोल की जनरल असेंबली 18 से 21 अक्टूबर तक नई दिल्ली में हो रही है. आतंकवाद (Terrorism) पर वैश्विक सहयोग की अपील करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'यह समय कल भी देखने का है और अतीत देखने का भी. हमारे वेद कहते हैं कि सभी दिशाओं से अच्छे विचारों का स्वागत करना चाहिए. भारत वैश्विक सहयोग में विश्वास करता है.'

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement