दुनिया
Pakistan School Shooting: अफगानिस्तान सीमा से सटे पाराचिनार इलाके में हुआ है. मृत टीचर्स की संख्या इससे ज्यादा हो सकती है.
डीएनए हिंदी: पाकिस्तान में अफगानिस्तान सीमा से सटे एक इलाके में स्कूल के अंदर घुसकर की गई फायरिंग में 7 टीचर्स की मौत हो गई है. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के अपर कुर्राम जिले के पाराचिनार इलाके के टेरी मेंगल स्कूल के स्टाफरूम में गुरुवार की दोपहर में घुसे अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने टीचर्स पर बिना कुछ कहे गोलियां बरसानी शुरू कर दी. इसके बाद वे मौके से फरार हो गए. इस हमले में मारे गए 7 टीचर्स में से 5 शिया समुदाय के बताए गए हैं. हालांकि ऐसी घटनाएं पहले तहरीक-ए-तालिबान संगठन ने अंजाम दी हैं, लेकिन इस बार गुरुवार शाम तक किसी भी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है. इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है. पाकिस्तान में सत्ताधारी पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (PPP) ने इस घटना की निंदा की है. पार्टी के सह अध्यक्ष व पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस हमले को आतंकी घटना बताते हुए सरकार से दोषियों को कठघरे में खड़ा करने की मांग की है.
#BreakingNews : Seven teachers gunned down in a school in Parachinar, near the Pak-Afghan border. Armed persons entered the school and opened fire in the staff room. Says Officials pic.twitter.com/T7sdPXdzVC
— Ghulam Abbas Shah (@ghulamabbasshah) May 4, 2023
6 किलोमीटर दूर एक और जगह किया हमला, वहां भी एक मारा
अपर कुर्राम जिले के पुलिस अफसर मोहम्मद इमरान के हवाले से पाकिस्तानी अखबार Dawn ने बताया है कि स्कूल में हमले से पहले हमलावरों ने एक जगह और फायरिंग की है. यह फायरिंग टेरी मेंगल स्कूल से करीब 6 किलोमीटर दूर शॉलोजान एरिया में सड़क किनारे की गई. इस फायरिंग में भी एक आदमी के मारे जाने की सूचना है. कुर्राम जिला अस्पताल के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट कैसर अब्बास ने भी स्कूल से 7 और दूसरे घटनास्थल से 1 शव पहुंचने की पुष्टि की है.
سابق صدر آصف علی زرداری کا پارا چنار میں 7 اساتذہ کے قتل پر اظہار افسوس
دوران ڈیوٹی اساتذہ کا قتل دہشتگردی ہے، آصف علی زرداری
اساتذہ کے قتل میں ملوث مجرموں کو انصاف کے کٹہرے میں لایا جائے، آصف علی زرداری
آصف علی زرداری کی مقتول اساتذہ کی مغفرت اور بلند درجات کیلئے دعا
آصف… pic.twitter.com/vUZ6bHKQHt— PPP (@MediaCellPPP) May 4, 2023
खैबर पख्तूनख्वा में ही दिन में विद्रोहियों ने 6 सैनिक मारे
इससे पहले खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में अफगानिस्तान सीमा से सटे इलाके में गुरुवार को ही विद्रोहियों ने पाकिस्तानी सेना के 6 सैनिक मार दिए थे. भाषा की रिपोर्ट के मुताबिक, सेना की मीडिया शाखा इंटर-स्टेट पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने बताया कि उत्तरी वजीरिस्तान के दीर दुनी इलाके में हुई भीषण गोलीबारी में छह सैनिकों की मौत हो गई, जबकि तीन आतंकवादी मारे गए. यह घटना पाकिस्तानी सेना की तरफ से इलाके में छिपे आतंकियों को मार गिराने के लिए जारी अभियान के दौरान हुई है.
पाकिस्तान में पहले भी हुए हैं स्कूलों पर भयानक हमले
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.