Advertisement

क्या सेना ने मांगा Imran Khan का इस्तीफा? फवाद चौधरी ने दिया जवाब

पाकिस्तान में इमरान खान सरकार जल्द ही गिरने वाली है. सरकार के पास सदन में बहुमत नहीं है.

क्या सेना ने मांगा Imran Khan का इस्तीफा? फवाद चौधरी ने दिया जवाब
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान (Pakistan) के सूचना मंत्री फवाद चौधरी (Fawad Chaudhry) ने कहा है कि सेना प्रमुख ने प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) का इस्तीफा नहीं मांगा है. उन्होंने इस तरह की सभी खबरों का खंडन किया है.

फवाद चौधरी ने सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा और इमरान खान के बीच हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर बुधवार को कहा कि दोनों के बीच ऐसी कोई बातचीत नहीं हुई. पाकिस्तानी सूचना मंत्री ने जनरल बाजवा और इमरान खान के बीच हुई बैठक पर कहा, 'न तो सेना प्रमुख ने उनका इस्तीफा मांगा है और न ही वह इस्तीफा देंगे.'

राजनीति के खेल में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Imran khan का उखड़ जाएगा विकेट?

पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान के खिलाफ संयुक्त विपक्ष द्वारा पेश अविश्वास प्रस्ताव पर बहस के लिए संसद के निचले सदन की बैठक गुरुवार को ही होनी है. इमरान सरकार दो प्रमुख सहयोगियों के सत्तारूढ़ गठबंधन से अलग होने के बाद बहुमत खो चुकी है.

Imran Khan अब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नहीं हैं, उन्हें इस्तीफा देना होगा: बिलावल

अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली है बैठक!

नेशनल असेंबली के सचिवालय की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक शाम चार बजे से यह बैठक शुरू होगी. सचिवालय ने सत्र के लिए 24 सूत्री एजेंडा भी जारी किया, जिसमें अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा शामिल है. कार्यक्रम के अनुसार, नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता शहबाज शरीफ 28 मार्च को पेश किए गए अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू करेंगे.

गूगल पर हमारे पेज को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें. हमसे जुड़ने के लिए हमारे फेसबुक पेज पर आएं और डीएनए हिंदी को ट्विटर पर फॉलो करें.

और भी पढ़ें-

मुख्य सहयोगी पार्टी MQM ने छोड़ा साथ, क्या गिर जाएगी Pakistan की इमरान सरकार?
बहुमत खो चुके हैं Imran Khan, गिरने वाली है PTI सरकार, अपनों ने भी दिया धोखा!

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement