दुनिया
India-Pakistan News: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ईरान पहुंचे हैं. वहां शहबाज ने भारत के साथ सभी मुद्दों को सुलझाने के लिए शांति वार्ता की बात कही है.
India-Pakistan News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात में सीधेतौर पर 'रोटी या गोली' वाली चेतावनी देने के बाद पाकिस्तान सहम गया है. 'ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor)' में मुंह की खाने के बाद से दहशत में जी रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शांति के लिए बातचीत की गुहार लगाई है. शहबाज शरीफ ने यह गुहार ईरान की धरती पर पहुंचकर लगाई है, जिसमें उन्होंने भारत के साथ शांति के लिए सभी तरह के मुद्दों को सुलझाने का प्रस्ताव रखा है. शहबाज ने कश्मीर मु्द्दा भी वार्ता के जरिये सुलझाने का प्रस्ताव रखा है.
क्या कहा है शहबाज शरीफ ने
शहबाज शरीफ सोमवार को ईरान पहुंचे हैं. वहां तेहरान में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजसकियां के साथ साझा प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने भारत के सामने शांति प्रस्ताव रखा. PTI की रिपोर्ट में बताया गया है कि शहबाज ने कहा,'हम सभी मुद्दे वार्ताओं के जरिये सुलझाना चाहते हैं, जिनमें कश्मीर और पानी का मुद्दा भी शामिल है. हम अपने पड़ोसी के साथ व्यापार और सीमा पार आतंकवाद पर बातचीत के लिए भी तैयार हैं. यदि मेरी शांति की पेशकश स्वीकार कर ली जाती है, तो हम दिखा देंगे कि हम वास्तव में, गंभीरता और ईमानदारी से शांति चाहते हैं.' शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान क्षेत्रीय शांति के हित में भारत के साथ वार्ता करने के लिए तैयार है.
भारत से संघर्ष में पाकिस्तान की 'जीत' का हास्यास्पद दावा
शहबाज शरीफ ने इस दौरान एक बार फिर यह हास्यास्पद दावा किया कि उनका देश भारत के साथ संघर्ष से 'विजयी' होकर निकला है. हालांकि अलग-अलग देशों के मीडिया शहबाज शरीफ चार देशों के दौरे पर निकले हुए हैं. उनका मकसद भारत की तरफ से ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देने के लिए अलग-अलग देशों में भेजे गए सांसदों के प्रतिनिधिमंडल के जवाब में पाकिस्तान का पक्ष रखना है. हालांकि भारत स्पष्ट कर चुका है कि पाकिस्तान के साथ केवल पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर और उसकी तरफ से दी जा रही सीमा पार आतंकवाद को शह पर ही होगी.
ईरान ने कही सीजफायर पर ये बात
ईरान के सर्वोच्च धर्मगुरु अयातुल्लाह खामनेनी ने भी भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर का जिक्र अपने संबोधन में किया. उन्होंने कहा कि ईरान इस निर्णय पर बेहद खुश है और दोनों देशों के बीच विवाद का हल निकलना चाहिे. हमें उम्मीद है कि दोनों देश इसे जल्द ही हल कर लेंगे.
We're pleased at the cessation of conflicts between Pakistan and India, and we hope the disputes between the two countries will be resolved.
— Khamenei.ir (@khamenei_ir) May 26, 2025
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से जुड़ें.