Advertisement

इमरान की पूर्व पत्नी Reham Khan की कार पर फायरिंग, ट्वीट कर पूछा- क्या यही है नया पाकिस्तान?

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पूर्व पत्नी रेहम खान (Reham Khan) पर जानलेवा हमला हुआ है.

इमरान की पूर्व पत्नी Reham Khan की कार पर फायरिंग, ट्वीट कर पूछा- क्या यही है नया पाकिस्तान?

pakistan PM imran khan ex wife reham khan attacked and firing on her car

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की पूर्व पत्नी रेहम खान (Reham Khan) पर जानलेवा हमला हुआ है. हमलावरों ने उनकी कार पर अंधाधुंध फायरिंग की. घटना उस समय की है जब वह शादी समारोह से वापस लौट रही थीं. इसी दौरान उनकी कार पर फायरिंग हुई. घटना के बाद उन्होंने इमरान खान सरकार पर निशाना साधा है, इतना ही नहीं उन्होंने पूछा कि क्या यही नया पाकिस्तान है?  

अपने ट्ववीट में उन्होंने लिखा, 'अपने भतीजे की शादी से लौटकर रात को घर लौट रही थी, इसी दौरान बाइक से आए दो लोगों ने कार पर फायरिंग की. उन्होंने गाड़ी को रोकने की कोशिश की, इस दौरान सुरक्षाकर्मी और ड्राइवर भी कार में मौजूद थे. मैंने अपनी गाड़ी बदली. क्या यही इमरान खान का नया पाकिस्तान है? लुटेरों, कायरों और लालची के देश में आपका स्वागत है.'

एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा कि मैं एक आम पाकिस्तानी की तरह पाकिस्तान में ही जीना और मरना चाहती हूं. चाहें मुझ पर कायराना हमला हो या बीच सड़क पर कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई जाएं. इस कथित सरकार को इसकी जिम्मेदारी लेनी चाहिए. मैं अपने देश के लिए गोली खाने को भी तैयार हूं. मैं मौत या चोट से नहीं डरती, लेकिन मैं उन लोगों के लिए चिंतित हूं, जो मेरे लिए काम करते हैं. 

ब्रिटिश पाकिस्तानी मूल की पत्रकार रेहम खान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की दूसरी पत्नी थीं. इमरान खान के साथ। शादी के एक साल के भीतर ही दोनों का तलाक हो गया था. रेहम लगातार कई मुद्दों को लेकर इमरान खान को को घेर चुकी हैं. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement