Advertisement

Pakistan: इमरान खान के 49 वर्षीय सांसद ने तलाक वाले दिन 18 साल की लड़की से रचाई शादी

पाकिस्तान के सांसद आमिर लियाकत हुसैन ने 49 साल की उम्र में 18 साल की लड़की से शादी की है. हुसैन की यह तीसरी शादी है.

Latest News
Pakistan: इमरान खान के 49 वर्षीय सांसद ने तलाक वाले दिन 18 साल की लड़की से रचाई शादी
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तानी सांसद आमिर लियाकत हुसैन ने तीसरी शादी की है. इमरान खान की पार्टी पीटीआई के सांसद पाकिस्तान के मशहूर टीवी होस्ट भी हैं. दिलचस्प बात यह भी है कि बुधवार को ही उनका तलाक हुआ है और उसी दिन उन्होंने शादी भी कर ली है. पीएम इमरान खान ने भी उन्हें शादी की बधाई दी है. 
  
सोशल मीडिया पर शेयर की पोस्ट
पाकिस्तान के सांसद आमिर लियाकत हुसैन ने 18 साल की सईदा दानिया शाह से शादी की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी शादी की जानकारी देते हुए पोस्ट शेयर की है. आमिर की दूसरी पत्नी तूबा आमिर ने इंस्टाग्राम के जरिए ही तलाक की जानकारी सार्वजनिकी की थी. तूबा पाकिस्तान की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं.

 

सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने ट्रोल भी किया 
पीटीआई सांसद की यह तीसरी शादी है और इस वजह से सोशल मीडिया पर कई यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं. सांसद और उनकी पत्नी के बीच उम्र के अंतर को लेकर भी कुछ यूजर्स ने सवाल उठाए हैं. राजनीति में आने से पहले से ही आमिर लियाकत पाकिस्तान में चर्चित नाम रहे हैं. उन्होंने वहां कई मशहूर टीवी शो होस्ट किए हैं. वह टीवी प्रजेंटर भी हैं. 

पढ़ें: Karnataka Hijab Row: पाकिस्तान भी कूदा, मरियम ने लगाया प्रोफाइल पिक, नेताओं ने उगला जहर

पीएम और समर्थकों को कहा, शुक्रिया 
शादी की शुभकामनाएं देने पर प्रधानमंत्री इमरान खान और समर्थकों का उन्होंने शुक्रिया अदा किया है. इमरान खान की पार्टी के सांसद ने सोशल मीडिया पर पत्नी की तारीफ करते हुए पोस्ट में लिखा कि सईदा के साथ वह जिंदगी की सुंदर शुरुआत कर रहे हैं. अतीत की पुरानी कड़वाहटों को पीछे छोड़कर आगे देख रहे हैं. 

पढ़ें: भारत की ताकत से घबराए चीन-पाकिस्तान में JF-17 Fighter Jet डील, राफेल को दे पाएगा टक्कर?

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement