Advertisement

फिर दहला Pakistan, क्वेटा में बम ब्लास्ट, 4 की मौत 15 घायल

किसी भी आतंकी संगठन ने पाकिस्तान में हुए इस ब्लास्ट की जिम्मेदारी नहीं ली है.

फिर दहला Pakistan, क्वेटा में बम ब्लास्ट, 4 की मौत 15 घायल

Pakistan Blast (Photo Source-dawn.com)

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान (Pakistan) के क्वेटा (Quetta) शहर में बृहस्पतिवार की रात एक बम विस्फोट में कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 15 अन्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि बम धमाका (Bomb Blast) जिन्ना रोड (Jinnah Road) पर साइंस कॉलेज के पास खड़ी एक कार के पास हुआ.

जिन्ना रोड क्वेटा के प्रमुख मार्गों में से एक है और खरीदारी (Shopping) के लिए काफी लोकप्रिय और सबसे व्यस्त जगहों में से एक है. प्रशासन और खुफिया एजेंसियां इस घटना की जांच कर रहे हैं.

अधिकारियों के मुताबिक घायलों को क्वेटा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. विस्फोट से आस-पास की इमारतों के शीशे टूट गए. पाकिस्तान के इस इलाके में इस्लामिक स्टेट (IS) काफी सक्रिय है.  बलूचिस्तान (Balochistan) के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुदूस बिजेंजो (Mir Abdul Qudoos Bizenjo) ने भी इस घटना की निंदा करते हुए इसे आतंकी घटना करार दिया है.

यह भी पढ़ें-
Pakistan से वापस भारत लौटी आतंकी की पत्नी, Kashmir के युवाओं को दिया खास मैसेज
Arunachal Pradesh भारत का अभिन्न अंग, नाम गढ़ लेने से यह तथ्य नहीं बदलेगा: विदेश मंत्रालय

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement