Advertisement

Pakistan Audio Leak: पीपीपी से दोस्ती के लिए बिजनेसमैन से पैगाम भिजवा रहे हैं इमरान खान? 

Imran Khan Audio Leak: पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था और राजनीति दोनों में ही इन दिनों तबाही जैसे हालात बने हुए हैं. इस बीच एक सनसनीखेज ऑडियो लीक हुआ है.

Pakistan Audio Leak: पीपीपी से दोस्ती के लिए बिजनेसमैन से पैगाम भिजवा रहे हैं इमरान खान? 

जरदारी के साथ जाना चाहते हैं इमरान?

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: पाकिस्तान की मौजूदा सरकार पर इमरान खान लगातार भ्रष्ट और लुटेरे जैसे जुमले इस्तेमाल कर रहे हैं. सत्ता गंवाने की वजह से वह सरकार पर खासे हमलावर हैं. इस बीच उनकी तरफ से दोस्ती का पैगाम देने वाला एक ऑडियो लीक हुआ है. ऑडियो में पीपीपी (पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी) के साथ इमरान खान की पैचअप की कोशिश का जिक्र किया जा रहा है. ऑडियो पाकिस्तान के बड़े बिजनेसमैन मलिक रियाज और पूर्व राष्ट्रपति जरदारी के बीच हो रही बातचीत का है.

ऑडियो में हुई बात इस तरह है:

जरदारी: हेलो!
रियाज: अस्सलाम वालैकुम सर
जरदारी: खैरियत?
रियाज: सर, मैंने आपको ये बात बतानी थी, पहले भी बताया था कि मैंने आपसे कुछ बात करनी है.आपने कहा था कि हम बाद में इस पर चर्चा करेंगे. मैंने आपने  सिर्फ यह बताना था कि उनकी तरफ से पैचअप का दबाव है. खान ने आज ही मुझे बहुत मैसेज किए हैं. आपकी जानकारी में ये बात लानी थी, आपने बतानी थी कि ऐसा है.
जरदारी: अब ये पॉसिबल नहीं है.

यह भी पढे़ं: पाकिस्तान में एक ही दिन में पेट्रोल-डीजल 30 रुपये हुआ महंगा, क्या ध्वस्त होने जा रही है अर्थव्यवस्था?

PPP के साथ जाना चाहते हैं इमरान? 
ऑडियो मैसेज की सत्यता की पुष्टि हम नहीं कर रहे हैं लेकिन अगर यह सच है तो ऐसा लग रहा है कि इमरान खान पीपीपी की ओर दोस्ती का हाथ बढ़ाना चाहते हैं. हालांकि, जरदारी इसे अब मुमकिन नहीं बता रहे हैं. 

ऑडियो को लेकर अब तक इमरान खान या उनकी पार्टी की ओर से कोई औपचारिक संदेश जारी नहीं किया गया है. बता दें कि मलिक रियाज पाकिस्तान में रियल स्टेट सेक्टर की दिग्गज हस्तियों में शुमार हैं और बड़े बिजनेसमैन हैं.

इमरान खान भारी दबाव का कर रहे सामना
ऑडियो की तारीख और समय की अभी तक पुष्टि नहीं हुई है लेकिन रियाज को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि इमरान खान ने उनसे दोनों नेताओं के बीच मध्यस्थता करने का अनुरोध किया है. पाकिस्तान में इमरान खान इस समय सत्ता पक्ष से भारी दबाव का सामना कर रहे हैं. 

इमरान खान के ऊपर गिरफ्तारी की तलवार भी लटक रही है क्योंकि शरीफ सरकार ने उनकी यूनिवर्सिटी में अनियमितता से लेकर तोषखाना विवाद में कार्रवाई जैसे कई केस शुरू करने का आदेश दिया है.

यह भी पढे़ं: पाकिस्तान की बदहाली के लिए जिम्मेदार हैं इमरान खान, शाहबाज शरीफ ने क्यों कहा?

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement