Advertisement

Nestle Layoffs: प्रॉफिट के बावजूद 16000 लोगों को Fire करेगा Nestle, ये रही असली वजह...

Nestle Layoffs News:जल्द ही नेस्ले हजारों लोगों को नौकरी से निकालने वाला है. यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब कंपनी नए सीईओ फिलिप नवरातिल के नेतृत्व में अपने परिवर्तन को गति देना चाहती है, जिन्होंने सितंबर की शुरुआत में कार्यभार संभाला था।

Latest News
Nestle Layoffs: प्रॉफिट के बावजूद 16000 लोगों को Fire करेगा Nestle, ये रही असली वजह...
Add DNA as a Preferred Source

Nestle Layoffs News: नेस्प्रेस्सो, किट कैट, जैसे ब्रांडों के लिए कस्टमर्स के बीच अपनी खास पहचान रखने वाली स्विस खाद्य और पेय प्रदार्थों की दिग्गज कंपनी नेस्ले ने गुरुवार को एक ऐसी घोषणा की जिससे बाजार में खलबली मच गई है. नेस्ले की तरफ से कहा गया है कि वह अगले दो वर्षों में दुनिया भर में 16,000 नौकरियों में कटौती करेगी. ध्यान रहे कंपनी द्वारा यह कदम एक ऐसे समय पर उठाया गया है, जब कंपनी नए सीईओ फिलिप नवरातिल के नेतृत्व में अपने बदलाव को गति देना चाहती है, जिन्होंने सितंबर की शुरुआत में कार्यभार संभाला था.

कुर्सी संभालते ही क्या बोले थे नए सीईओ?

नवरातिल ने एक बयान में कहा था कि, 'दुनिया बदल रही है और नेस्ले को तेज़ी से बदलाव की ज़रूरत है.' उन्होंने आगे कहा था कि नौकरियों में कटौती 'कर्मचारियों की संख्या कम करने और बदलते बाज़ार हालात के बीच संचालन को सुव्यवस्थित करने के लिए कठिन लेकिन ज़रूरी फ़ैसलों' का हिस्सा है.

किसकी जाएगी नौकरी?

नवरातिल के बयान के बाद जो बातें बाहर आ रही हैं, उनके मुताबिक, जिन 16,000 नौकरियों में कटौती की जा रही है, उनमें से 12,000 सफ़ेदपोश पद हैं. नेस्ले को उम्मीद है कि इस कटौती से एक अरब स्विस फ़्रैंक की बचत होगी, जो शुरू में नियोजित बचत से दोगुनी है.

बताया यह भी जा रहा है कि ये छंटनी उत्पादन और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े क्षेत्रों में पहले से चल रही 4,000 नौकरियों में कटौती के अतिरिक्त हैं. कंपनी ने 2027 के अंत तक अपने कुल बचत लक्ष्य को 2.5 अरब स्विस फ़्रैंक से बढ़ाकर तीन अरब स्विस फ़्रैंक कर दिया है.

गौरतलब है कि यह घोषणा नेस्ले के नौ महीने के वित्तीय परिणामों के जारी होने के साथ हुई, जिसमें बिक्री में 1.9 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65.9 अरब स्विस फ़्रैंक (करीब 83 अरब डॉलर) दर्ज किया गया. इस अवधि के दौरान जैविक बिक्री में 3.3 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जिसका मुख्य कारण 2.8 प्रतिशत की मूल्य वृद्धि थी. 

नेस्ले इंडिया को हुआ था फायदा 

बताते चलें कि कंपनी की भारतीय शाखा, नेस्ले इंडिया ने भी वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में अपने समेकित शुद्ध लाभ में साल-दर-साल (YoY) 17 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की. FMCG कंपनी ने अपनी एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि दूसरी तिमाही में उसे 743 करोड़ रुपये का लाभ हुआ.

नेस्ले द्वारा किये जा रहे इस बड़े फैसले पर लोगों के अलग-अलग मत हैं. विश्लेषकों ने कहा कि ये नतीजे आर्थिक दबाव और चल रहे पुनर्गठन प्रयासों, दोनों को दर्शाते हैं. नवरातिल ने नेस्ले के लिए एक चुनौतीपूर्ण समय में कार्यभार संभाला है. पिछले सीईओ को सितंबर में एक ऑफिस संबंधी विवाद के चलते बर्खास्त कर दिया गया था, और कंपनी के चेयरमैन ने उम्मीद से पहले ही पद छोड़ दिया.

नेस्ले फ्रांस में 2024 में शुरू हुए बोतलबंद पानी के घोटाले से भी जूझ रही है, जिससे नए नेतृत्व पर कंपनी को स्थिर करने और निवेशकों का विश्वास बहाल करने का दबाव बढ़ गया है.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement